एक्सप्लोरर

कमला हैरिस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने जताई हैरानी, कहा- इतना 'अनादर' करने पर भी बिडेन ने उन्हें चुना

ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं. कमला हैरिस की मां तमिलनाडु में जन्मी थीं और उनके पिता जैमेका के अफ्रीकी अमेरिकी हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चुने जाने पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी हैरान हैं कि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है जबकि वह लगातार उनका 'अनादर' करती रही हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, "हम देखेंगे वह कैसे काम करती हैं. उन्होंने प्राइमरी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था. उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. वह कई चीजों को लेकर चर्चा में थीं, इसलिए मुझे बिडेन द्वारा उनका चयन करने पर थोड़ा अचम्भा हो रहा है." ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, "इतना अनादर करने वाले व्यक्ति का चयन करना कठिन काम है. डेमोक्रेट प्राइमरी डिबेट के दौरान उन्होंने बिडेन के बारे बेहद खराब बातें कहीं थी. मुझे लगा था कि वह उनका चयन नहीं करेंगे."

वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि उन्हें हैरिस के चयन से कोई हैरानी नहीं हुई है. उन्होंने कहा, "जैसा आप सभी को पता है कि कट्टरपंथी वाम बिडेन और डेमोक्रेट पर हावी हो गए हैं. इसलिए ज्यादा कर, खुली सीमाओं, मांग पर गर्भपात आदि उनके वादों को देखते हुए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने सीनेटर हैरिस को चुना है." पेंस और हैरिस के बीच सात अक्टूबर को उप राष्ट्रपति के पद के लिए डिबेट होगी.

पहली अश्वेत महिला ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं. यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी.

भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस की मां तमिलनाडु में जन्मी थीं और उनके पिता जैमेका के अफ्रीकी अमेरिकी हैं. दोनों अमेरिका पढ़ने के लिए आए थे और उसके बाद यहां बस गए. बाद में माता-पिता का तलाक हो गया था.

ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं कमला हैरिस, जो अमेरिका में होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget