एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं कमला हैरिस, जो अमेरिका में होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बिडेन ने उन्हें बहादुर योद्धा और अमेरिका के सबसे बेहतरीन नौकरशाहों में से एक करार दिया.

वॉशिंगटन: भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस एक समय जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनौती दे रहीं थीं, अब जो बिडेन ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुना है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार जो बिडेन ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी. जो बिडेन ने उन्हें बहादुर योद्धा और अमेरिका के सबसे बेहतरीन नौकरशाह बताते हुए कहा कि कमला हैरिस को उन्होंने अपना उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है.

जो बिडेन ने ट्वीट में आगे लिखा, "जब कमला हैरिस कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल थीं तब से मैंने उन्हें काम करते देखा है. उन्होंने बड़े-बड़े बैंकों को चुनौती दी है, काम करने वाले लोगों की मदद की है और महिलाओं-बच्चों को शोषण से बचाया है. मैं तब भी गर्व महसूस करता था और आज भी गर्व महसूस कर रहा हूं."

कौन हैं कमला हैरिस

  • भारतीय मूल की सीनेटर की मां तमिलनाडु में जन्मी थीं और उनके पिता जैमेका के अफ्रीकी अमेरिकी हैं. दोनों अमेरिका पढ़ने के लिए आए थे और उसके बाद यहां बस गए. बाद में माता-पिता का तलाक हो गया था.
  • कमला कैलिफोर्निया से हैं, वह आंशिक भारतवंशी हैं दिवंगत कैंसर शोधकर्ता श्यामल गोपालन उनकी मां थीं और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस, अफ्रीकी जमैकन हैं.
  • कमला हैरिस ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी जो कि एक अश्वेत कॉलेज और यूनिवर्सिटी की हैसियत से पहचानी जाती है. हावर्ड के बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है.
  • उसके बाद कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं. कमला इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमरीकी थीं
  • दो बार अटॉर्नी जनरल के पद पर रहीं और इसके बाद साल 2017 में सांसद बनीं. कमला दूसरी अश्वेत महिला हैं, जो सांसद बनी
  • इससे पहले, लुसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल ने 2015 के चुनाव में मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
  • उनकी बहन माया हैरिस साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान का हिस्सा थीं.

कमला हैरिस ने जो बिडेन की तारीफ में क्या कहा उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद 55 साल की कमला हैरिस ने कहा कि जो बिडेन अमेरिकी लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन हम लोगों के लिए लड़ाई में गुजार दिया. वह एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरता है. मैं उपराष्ट्रपति के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शामिल होने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं.

बता दें कि कमला अमेरिका में पुलिस सुधार की बहुत बड़ी समर्थक हैं. जो बिडेन तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हैं. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने रूस की कोरोना वैक्सीन पर जताया संदेह, पुतिन ने बताया बेहद प्रभावशाली अमेरिका: भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget