एक्सप्लोरर

'आसान नहीं था भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाना', व्हाइट हाउस में ट्रंप बोले- दोनों देशों में मतभेद...

US-India Trade Dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को माना कि भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण दोनों देशों के बीच मतभेद गहराए हैं.

US-India Trade Dispute: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को माना कि भारत पर लगाए गए 50 परसेंट टैरिफ के चलते दोनों देशों के बीच मतभेद पैदा हुए हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिए गए बयान में भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर कहा कि भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था. 

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूसी तेल खरीदने की वजह से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इसमें 25 प्रतिशत सामान्य टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनाल्टी शामिल है. 

'समझौते के करीब हैं दोनों देश'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में राजदूत पद के लिए सर्जियो गोर को नामित किया है. गोर ने बताया कि अमेरिका ने अगले हफ्ते वॉशिंगटन आने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है और दोनों देश एक समझौते के करीब हैं.  उन्होंने कहा, "हम भारतीय नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने भारत के वाणिज्य और व्यापार मंत्रियों को अगले हफ्ते मुलाकात के लिए बुलाया है. इस दौरान वे राजदूत ग्रीर से भी मिलेंगे. इस बैठक में एक अहम समझौते पर चर्चा होगी. हम अब समझौते से बहुत दूर नहीं हैं और सिर्फ उसकी बारीकियों पर बात चल रही है."

'क्वाड समूह को लेकर प्रतिबद्ध है अमेरिका'

सर्जियो गोर ने यह भी दोहराया कि अमेरिका क्वाड समूह (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह समूह बेहद महत्वपूर्ण है और संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं.

गोर ने आगे कहा, "राष्ट्रपति क्वाड की बैठकों को जारी रखने और इसे और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अगली क्वाड बैठक के लिए उनकी यात्रा पर पहले ही बातचीत हो चुकी है." हाल ही में दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान हुआ, जो संबंधों में सुधार का संकेत देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget