एक्सप्लोरर

पाकिस्तान, भूटान समेत 41 देशों के नागरिकों की अमेरिका में नहीं होगी एंट्री! डोनाल्ड ट्रंप लगा सकते हैं बैन

Donald Trump Ban: इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था जिसमें अमेरिका आने वाले किसी भी नागरिक की अच्छी तरह से सुरक्षा जांच की जाएगी.

Donald Trump Ban: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार फैसले किए जा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में सामने आया है कि ट्रंप प्रशासन दर्जनों देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा सकता है. इस मामले पर विचार किया जा रहा है और एक मेमो सामने आया है जिसमें कुल 41 देशों को शामिल किया गया है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जो मेमो उसने देखा है उसमें 41 देशों की लिस्ट दी गई है और इसे तीन अलग-अलग ग्रुप में डिवाइड किया गया है. 10 देशों के पहले ग्रुप में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं, इन देशों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा.

और कौन से देश हैं शामिल

दूसरे ग्रुप में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान समेत पांच देशों को आंशिक निलंबन का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर पर्यटक और छात्र वीजा के साथ-साथ कुछ अपवादों के साथ अन्य आप्रवासी वीजा पर भी पड़ेगा.

ज्ञापन में कहा गया है कि तीसरे समूह में पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार सहित कुल 26 देशों को अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार किया जाएगा, अगर उनकी सरकारें 60 दिनों के भीतर कमियों को दूर करने के लिए कोशिश नहीं करती हैं. इस बारे में सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में जारी किया था आदेश

ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का पता लगाने के लिए अमेरिका में प्रवेश चाहने वाले किसी भी विदेशी की गहन सुरक्षा जांच की जरूरत बताई गई. उस आदेश में कई कैबिनेट सदस्यों को 21 मार्च तक उन देशों की लिस्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था, जिनसे यात्रा आंशिक रूप से या पूरी तरह से निलंबित कर दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Trump on Wahington DC: दूसरे देश के नेताओं को वाशिंगटन के टेंट और गंदगी नहीं दिखाना चाहते ट्रंप, अब उठाया यह कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget