एक्सप्लोरर

Donald Trump Inauguration Live Streaming: डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की लाइव स्ट्रिमिंग कब-कहां देख सकते हैं, जानिए

Donald Trump Inauguration Live Streaming IST Time: डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण समारोह कैपिटल के रोटुंडा में आयोजित होगा.

Donald Trump Inauguration Live Streaming Time : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक अवसर के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस बार कड़ाके की ठंड के कारण शपथग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के रोटुंडा के अंदर आयोजित की जाएगी.

डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण समारोह अमेरिका में दोपहर 12 बजे (EST) होगा. भारतीय समयानुसार यह समारोह रात 10:30 बजे (IST) शुरू होगा.

कौन दिलाएगा शपथ?
मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. ट्रंप शपथग्रहण के दौरान दो बाइबिल का उपयोग करेंगे, जिनमें से एक उनकी मां द्वारा दी गई है और दूसरी लिंकन बाइबिल है. बता दें कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो शपथ लेते हैं, वो 35 शब्दों में होती है. इसमें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाला व्यक्ति कहता है
"I do solemnly swear (or affirm) that I will faithfully execute the Office of President of the United States, and will to the best of my ability, preserve, protect and defend the Constitution of the United States."

शपथग्रहण के बाद ट्रंप का पहला दिन

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने की योजना बनाई है. इनमें सीमा सुरक्षा, ऊर्जा नीतियों, और अन्य प्रमुख मुद्दों को शामिल किया जाएगा.

ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा लाइव?
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ समारोह का सीधा प्रसारण कई अमेरिकी न्यूज टीवी चैनल पर किया जाएगा. इसमें एनबीसी, सीएनएन, एबीसी, सीबीएस, फॉक्स न्यूज और सी-स्पैन जैसे समाचार नेटवर्क शामिल हैं, जिस पर लोग आराम से कार्यक्रम को देख सकते हैं. इसके अलावा समारोह को व्हाइट हाउस भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने वाला है, जिसे दुनिया के बाकी हिस्सों में रहने वाले देख सकते हैं.

शपथग्रहण में प्रमुख मेहमान
इस समारोह में कई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी, जिनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुकेश अंबानी, एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं. हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस समारोह में शामिल नहीं होंगे और अपने एक प्रतिनिधि को भेजेंगे. वहीं पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के नीचे एक जश्न परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य रेजिमेंट, बैंड और झांकियां शामिल होंगी. यह परेड शपथग्रहण समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

शपथग्रहण का खर्च
अमेरिका में राष्ट्रपति शपथग्रहण का खर्च आम जनता के करों से नहीं बल्कि निजी फंडिंग से किया जाता है. इस बार एप्पल के सीईओ टिम कुक, मार्क जुकरबर्ग, और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों ने इस समारोह के लिए फंडिंग की है.

47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण समारोह
डोनाल्ड ट्रंप का 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण समारोह न केवल अमेरिका के लिए बल्कि दुनियाभर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. इस समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख मेहमान और ट्रंप के पहले दिन की योजनाएं इसे और भी महत्वपूर्ण बना देती हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कैसे करते हैं.

ये भी पढ़ें: Donald Trump Oath Ceremony Live: शपथ ग्राहण से पहले ही ट्रंप पर कौन भड़का, कहा- उनका तरीका समस्या का समाधान नहीं दे सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने खारिज किया ईरान का प्रस्ताव तो भड़का तेहरान, बोला - 'ट्रंप को खुश करने की...',
अमेरिका ने खारिज किया ईरान का प्रस्ताव तो भड़का तेहरान, बोला - 'ट्रंप को खुश करने की...',
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
Middle East में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
Middle East में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
BJP Leader Emotional: 'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय ?
'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय?
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज टॉप पर
बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज टॉप पर
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, यूजर्स बोले- अब पहलवानों का रोजगार खतरे में
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, वीडियो वायरल
Peanut Farming: मई-जून के महीने में मूंगफली की कर दें बुवाई, इन टिप्स से होगी बंपर पैदावार
मई-जून के महीने में मूंगफली की कर दें बुवाई, इन टिप्स से होगी बंपर पैदावार
Embed widget