एक्सप्लोरर

US Tariff: चीन पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका का बड़ा दावा- 'भारत हमारे साथ ट्रेड टॉक में सबसे आगे'

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने बुधवार (9 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो हमारे साथ टैरिफ पर बात करने लिए सबसे आगे है.

US On Tariff: अमेरिका ने चीन से आने वाले सामानों पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. इसकी घोषणा खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर की, वहीं ट्रंप ने 75 अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है. ट्रंप ने कहा कि ये सभी देश अमेरिका के साथ ट्रेड टॉक करने को तैयार हैं.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार (9 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो हमारे साथ टैरिफ पर बात करने लिए सबसे आगे है. उन्होंने चीन पर लगाए गए 125 फीसदी टैरिफ पर कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि चीन ग्लोबल मार्केट में गलत तरीके से बिजनेस कर रहा है. चीन की अर्थव्यवस्था असंतुलन पैदा कर रही है. यह टैरिफ सिर्फ चीन के लिए नहीं है, बल्कि उन देशों के लिए भी है जो व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं.

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कदम से चीन जैसे देशों पर सबका ध्यान जाएगा जो, ग्लोबल इकॉनोमी में असंतुलन पैदा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ घोषणाओं के बीच व्यापार मुद्दे को लेकर हमारी मुख्य बातचीत भारत, जापान और साउथ कोरिया के साथ हो रही है, ये सभी चीन के पड़ोसी हैं. हम उन सभी देशों से टैरिफ के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, जो आगे आकर अपना प्रस्ताव रखेंगे, उन्हें हम पुरस्कार भी देंगे. हम उनके लिए पहले से लागू किए गए टैरिफ को घटाकर 10 प्रतिशत करने पर विचार कर रहे हैं.

अमेरिका की ओर देख रही दुनिया- कैरोलिन लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दुनिया चीन की ओर नहीं, बल्कि अमेरिका की ओर देख रही है, क्योंकि उन्हें हमारे बाजार की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि मीडिया ने "The Art of the Deal" यानी सौदे की कला को नजरअंदाज किया, लेकिन वास्तव में बाकी दुनिया अब चीन से दूर और अमेरिका के करीब आ रही है.

चीन का अमेरिका पर पलटवार
अमेरिका की तरफ से 104 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने पहले लगाए गए 34 फीसदी टैरिफ में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद आंकड़ा 84 हो गया. इस फैसले के बाद अमेरिका ने चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही बाकी के 75 देशों पर टैरिफ को 90 दिनों तक रोकने का भी फैसला ले लिया. अमेरिका की ओर से चीन पर लगाए गए 125% टैरिफ वैश्विक व्यापार के नए युग की शुरुआत का संकेत है. यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप की "अमेरिका फर्स्ट" नीति का विस्तार है. हालांकि, आने वाले महीनों में यह स्पष्ट होगा कि यह टकराव तनाव को बढ़ाता है या नए व्यापारिक संतुलन को जन्म देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, 'हमारे दावे को किया गया स्वीकार'
ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, 'हमारे दावे को किया गया स्वीकार'
'स्वागत है मेरे दोस्त', पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी
'स्वागत है मेरे दोस्त', पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी

वीडियोज

Jr NTR की Dragon Glimpse में दिखा KGF-Salaar वाला Vibe, Fans को नहीं मिला ‘Mind-Blowing’ Moment
Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget