एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप ने पुतिन को दिया दो हफ्तों का टाइम, बोले- 'हमले बंद कर दो वरना...'

Donald Trump On Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में रूस को यूक्रेन युद्ध रोकने की अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने इस दौरान ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से मुलाकात की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में रूस को अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कम समय में यूक्रेन पर अपने हमले बंद कर दें, वरना नए प्रतिबंधों और शुल्कों का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में मास्को को चेतावनी दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो अमेरिका "बेहद कड़े टैरिफ" लगाएगा, लेकिन सोमवार (28 जुलाई 2025) को उन्होंने कहा कि वह इस समय सीमा को आगे बढ़ा देंगे.

स्कॉटलैंड में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैं आज से लगभग 10 या 12 दिनों की एक नई समय सीमा तय करने जा रहा हूं. इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने आगे कहा, "हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है. इस बीच ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सादिक खान को घटिया इंसान कहा और उनके काम को बेकर करार दिया. हालांकि, इस बीच उनके सामने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे मौजूद
डोनाल्ड ट्रंप 28 जुलाई 2025 को अपने चार दिवसीय निजी दौरे पर स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे. यह दौरा पूरी तरह से अनौपचारिक था, लेकिन एक पत्रकार के सवाल ने पूरी राजनीतिक चर्चा की दिशा ही बदल दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे सितंबर में लंदन जाएंगे तो ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां, मैं लंदन जरूर जाऊंगा, लेकिन मैं आपके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं. वह घटिया इंसान हैं. उनके इस बयान से माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जो ट्रंप के साथ बैठे थे उन्होंने कहा कि वह मेरा दोस्त है.

सादिक खान की प्रतिक्रिया: “लंदन की विविधता हमारी ताकत है”
लंदन के मेयर सादिक खान ने व्यक्तिगत रूप से तो प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके प्रवक्ता और सहयोगियों ने तीखे शब्दों में ट्रंप की आलोचना की. प्रवक्ता ने कहा कि सादिक खुश हैं कि ट्रंप लंदन आना चाहते हैं. उन्हें लंदन की विविधता और समावेशी संस्कृति से सीखने को मिलेगा. इसके अलावा खान के करीबी साथियों ने कहा कि ट्रंप 2020 का चुनाव हार चुके हैं, जबकि सादिक खान ने तीन बार मेयर का चुनाव जीता है.

ये भी पढ़ें: Nimisha Priya Case: निमिषा प्रिया की बच गई जान, पलटा गया सजा-ए-मौत का फैसला, जानें कैसे भारत की बड़ी जीत

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget