एक्सप्लोरर

Donald Trump Arrested: धोखाधड़ी और साजिश के आरोपों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, 20 मिनट में मिली बेल

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 2016 से लेकर 2020 तक था. उनको 2020 में राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने की साजिश करने का कथित आरोपी पाते हुए गिरफ्तार किया गया.

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार (24 अगस्त 2023) को उनकी गिरफ्तारी 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश के आरोप में जॉर्जिया स्टेट के फुल्टन काउंटी में हुई. ट्रंप को अदालत ने आत्मसमर्पण करने का विकल्प दिया था. 

अदालत के सुझाव के बाद ट्रंप समेत इस मामले में आरोपी बनाए गए कुल 19 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. चुनावी साल से ठीक पहले ट्रंप कुल चार बार अमेरिका की अलग-अलग अदालतों में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस साल अप्रैल महीने में उन्होंने पहली बार अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था.

गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ बोले ट्रंप?
फुल्टन काउंटी में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने सबसे पहले वहां के शेरिफ ऑफिस (भारत में पुलिस स्टेशन) में निर्धारित कागजी प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान वह कुल 20 मिनट तक जेल में रहे और फिर उनको जमानत मिल गई और वह एयरपोर्ट के लिए निकल गए. अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने वहां पर उनका इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात की और सिर्फ एक लाइन कही, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है.'

'मेरी गिरफ्तारी न्यायिक व्यवस्था का मजाक है'
अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'उनकी गिरफ्तारी खुले तौर पर न्यायिक व्यवस्था का मजाक है और अमेरिका के राजनीतिक इतिहास के लिए एक काला दिन है.' उन्होंने कहा, मुझे उस चुनाव को चुनौती देने का पूरा अधिकार है जिसमें पारदर्शिता और ईमानदारी नहीं बरती गई हो. अपने खिलाफ लंबित अन्य मामलों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, सरकार उनको अगले साल होने वाले चुनावों से रोकने के लिए ऐसा कर रही है.

किन शर्तों पर मिली जमानत?
आत्मसमर्पण से पहले ट्रंप को अपने लिए 2 लाख डॉलर का भारी भरकम जमानती बॉन्ड भी भरना पड़ा. इस बॉन्ड में उनके लिए कई शर्तें भी रखी गईं जिसमें प्रमुख शर्त गवाहों को नहीं डराने की शर्त थी. शर्तों में कहा गया है कि ट्रंप इस मामले में उनके खिलाफ गवाहों को न तो डराएंगे, न ही धमकाएंगे और न ही उनसे किसी तरह का संपर्क करने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: 'मैं सबकुछ माफ कर सकता हूं, लेकिन धोखा...' वैगनर चीफ की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Khamenei Funeral Highlights: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget