एक्सप्लोरर

Donald Trump के फ्लोरिडा वाले घर पर FBI ने की छापेमारी, तलाशे गए दस्तावेज, भड़के US के पूर्व राष्ट्रपति ने लगाए ये आरोप

Raids On Donald Trump's House: एफबीआई ने अभी तक छापेमारी की पुष्टि नहीं की है. अमेरिकी न्याय विभाग ट्रंप समर्थकों की भीड़ का यूएस कैपिटल (US Capitol) पर 6 जनवरी के हमले की जांच कर रहा है.

Raids On Donald Trump's House:  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि फ्लोरिडा (Florida) में उनके 'मार-ए-लागो' (Mar-A-Lago) आवास पर एफबीआई (FBI) एजेंटों द्वारा छापेमारी की. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क (Truth Social Network) पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "यह हमारे राष्ट्र के लिए काला समय है, क्योंकि मेरा खूबसूरत घर, फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो, पर वर्तमान में एफबीआई एजेंटों के एक बड़े समूह द्वारा घेराबंदी, छापेमारी और कब्जा कर लिया गया है."

ट्रंप ने कहा, "यह अभियोजन पक्ष का कदाचार है, न्याय प्रणाली का शस्त्रीकरण (Weaponization) और रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है, जो चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ मैं शामिल न हो सकूं." हालांकि अभी तक एफबीआई की तरफ से  छापेमारी की पुष्टि नहीं की है. बता दें अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ट्रंप के समर्थकों की भीड़ द्वारा यूएस कैपिटल (US Capitol) पर 6 जनवरी के हमले की जांच कर रहा है. एक ऐसी घटना जो प्रतिनिधि सभा समिति (House of Representatives ) की जांच का विषय भी है.  

कई तरह की जांच के केंद्र में हैं ट्रंप 
ट्रंप अपनी 2020 की चुनावी हार के बाद अपने साथ कम से कम 15 बॉक्स सरकारी दस्तावेजों को फ्लोरिडा ले गए थे जो कि जांच का और विषय है. जॉर्जिया राज्य में 2020 के चुनाव परिणामों को उलटने के प्रयासों की भी जांच की जा रही है, जबकि न्यूयॉर्क में ट्रंप के बिजनेस की जांच की जारी है.

इसलिए ट्रंप को है 2024 में जीत की उम्मीद
बता दें ट्रंप ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव (US presidential election of 2024) के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, हालांकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मजबूत संकेत दिए हैं. वर्तमान में राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) की अप्रुवल रेटिंग 40 प्रतिशत से कम है और डेमोक्रेट्स (Democrats) ने नवंबर मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections) में कांग्रेस (Congress) का नियंत्रण खोने का अनुमान लगाया है. ट्रंप को उम्मीद है कि वह 2024 में वह रिपब्लिकन लहर की सवारी कर व्हाइट हाउस (White House) पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 

Airstrike: गाजा-इजरायल के बीच हवाई हमले में 24 विद्रोहियों समेत 51 की मौत, आईडीएफ का दावा

 Israel-Gaza: शांति की उम्मीद! गाजा में युद्धविराम लागू, तीन दिनों तक चली हिंसा में 15 बच्चों सहित 43 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget