एक्सप्लोरर

रूस ही नहीं ​​बेलारूस और उत्तर कोरिया समेत इन देशों पर ट्रंप ने नहीं लगाया टैरिफ, अब चौंकाने वाली वजह आई सामने

रूस के अलावा क्यूबा, ​​बेलारूस और उत्तर कोरिया को भी टैरिफ लिस्ट से बाहर रखा गया है. लेविट का कहना है कि इन देशों पर मौजूदा शुल्क और प्रतिबंध पहले से ही बहुत अधिक हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के 184 देशों पर व्यापक टैरिफ लगाया. भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जबकि चीन और अन्य देशों पर इससे भी अधिक शुल्क लगा. लगभग सभी देशों को अब 10 प्रतिशत के बेसलाइन टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.हालांकि रूस समेत कुछ अन्य देशों को इससे बाहर रखा गया ? आखिर इसका कारण क्या है?

व्हाइट हाउस ने जब से 'टैरिफ लिस्ट' जारी की तभी से इसमें बेहद अहम देश रूस की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसे लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई भी जारी की गई.

हालांकि रूस का 'टैरिफ लिस्ट' से बाहर होना बहुत हैरानी की बात नहीं है. व्हाइट हाउस में दूसरी बार एंट्री के बाद से ट्रंप, रूस को लेकर बेहद नरम रुख अपना रहे हैं. यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी उन्होंने कीव को लगातार निशाने पर लिया जबकि मॉस्को का बचाव किया.

अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि रूस को इसलिए (टैरिफ लिस्ट से) बाहर रखा गया क्योंकि वह पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के अधीन है, जो क्रेमलिन और वाशिंगटन डीसी के बीच 'किसी भी सार्थक व्यापार को रोकते हैं.

रूस ने ट्रंप से अमेरिका की मध्यस्थता वाली यूक्रेन युद्ध विराम वार्ता के तहत कुछ प्रतिबंधों को हटाने के लिए कहा है.

हालांकि लेविट का कहना है कि रूस को अभी भी 'अतिरिक्त कड़े प्रतिबंधों' का सामना करना पड़ सकता है. बता दें ट्रंप ने हाल ही में रूस को तेल पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. यूएस प्रेसिडेंट के मुताबिक वह यूक्रेन के बारे में की गई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणियों से 'नाराज' हैं.

यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अमेरिका-रूस व्यापार का मूल्य 2021 में लगभग 35 बिलियन डॉलर से घटकर पिछले वर्ष 3.5 बिलियन डॉलर रह गया. अमेरिका अभी भी मॉरीशस या ब्रुनेई जैसे देशों की तुलना में रूस के साथ अधिक व्यापार करता है, जो ट्रंप की टैरिफ सूची में शामिल हैं.

रूस के अलावा क्यूबा, ​​बेलारूस और उत्तर कोरिया को भी टैरिफ लिस्ट से बाहर रखा गया है. लेविट का कहना है कि इन देशों पर मौजूदा शुल्क और प्रतिबंध पहले से ही बहुत अधिक हैं.

कनाडा और मैक्सिको को भी इस टैरिफ लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। लेविट ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ट्रंप ने पहले ही दोनों पर 25% टैरिफ लगा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget