'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक तस्वीर शेयर कर रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी इलाका बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी इलाका बताया गया है. वहीं, ईरान का कहना है कि यह समुद्री रास्ता बंद है और तब तक बंद रहेगा जब तक वॉशिंगटन अपना रवैया नहीं बदलता.
डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले 18 अगस्त को यही तस्वीर शेयर की थी. 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड की एक पुलिस अकादमी में बोलते हुए उन्होंने कहा, "बहुत जल्द मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित कर दूंगा."
इसी बीच ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि तेहरान तब तक इस जलडमरूमध्य को नहीं खोलेगा, जब तक अमेरिका अपने वादे पूरे नहीं करता और अपना व्यवहार नहीं बदलता. ईरान इंटरनेशनल ने रेजाई के हवाले से कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और दोबारा नहीं खुलेगा.






















