एक्सप्लोरर

देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

अगर आप भी पेशाब आने पर रोककर रखते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है. बार-बार पेशाब रोकने की आदत से बढ़ सकता है UTI का खतरा, ब्लैडर की कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है असर.

कई लोग काम की व्यस्तता, सफर, स्कूल-कॉलेज या आसपास साफ टॉयलेट न होने की वजह से पशाब को लंबे समय तक रोककर रखते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर बार-बार लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत बन जाए तो यह यूरिनरी सिस्टम पर गहरा असर डाल सकती है. पेशाब की इच्छा को लगातार नजरअंदाज करने के बजाय शरीर के संकेतों को समझना बेहद जरूरी होता है.

हमारे शरीर में किडनी खून को फिल्टर करके न काम आने वाले पदार्थ और अतिरिक्त पानी को पेशाब के रूप में बाहर निकालती है. यह पेशाब मूत्राशय में जमा होता है और पर्याप्त मात्रा होने पर पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है. सामान्य परिस्थितियों में इस संकेत को लंबे समय तक टालते रहना अच्छी आदत नहीं माना जाता.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का हो सकता है खतरा

पेशाब को बार-बार रोकने से मूत्राशय में लंबे समय तक पेशाब जमा रह सकता है, जिसकी वजह से कुछ परिस्थितियों में इससे बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिल सकता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का जोखिम बढ़ जाता है. UTI होने पर पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में दर्द या निचले पेट में असहजता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

ब्लैडर की कार्यप्रणाली हो सकती है प्रभावित

लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत मूत्राशय को जरूरत से ज्यादा खिंचाव की स्थिति में ला सकती है. अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से पेशाब की इच्छा को दबाता रहता है तो समय के साथ ब्लैडर के सामान्य तरीके से खाली होने में परेशानी हो जाती है. हालांकि, इसका असर व्यक्ति की आदत, स्वास्थ्य और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करता है. ऐसे में पेशाब आने पर हमेशा टॉयलेट जान चाहिए.

यह भी पढ़ें: Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज

पेशाब पूरी तरह खाली न होने की समस्या

कुछ लोगों में लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत के साथ ब्लैडर को पूरी तरह खाली करने में परेशानी हो सकती है. पेशाब करने के बाद भी ऐसा महसूस हो सकता है कि ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ और दोबारा टॉयलेट जाने पर पेशाब न आने जैसी समस्या हो सकती है. अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे अन्य स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं.

सामान्य तौर पर जब पेशाब की इच्छा हो तो सुविधानुसार जल्द टॉयलेट जाना बेहतर होता है. पानी भी जरूरत के अनुसार पीते रहें. कम पानी पीकर पेशाब की जरूरत को कम करने की कोशिश करना सही तरीका नहीं है. अगर पेशाब करते समय तेज जलन या दर्द हो, पेशाब में खून दिखाई दे, पेशाब करने में परेशानी हो या बार-बार UTI हो रहा हो, तो ऐसे में डॉक्टर स सलाह जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Advertisement

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget