एक्सप्लोरर

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल के साल के अंत तक पद छोड़ने की खबर है.इसके पीछे की वजह पीट हेगसेथ के साथ हुए तनाव को बताया जा रहा है.

अमेरिकी सेना में एक और बड़े नेतृत्व बदलाव की खबर सामने आई है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल इस साल के अंत तक अपने पद से हट सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रिस्कॉल और अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के बीच लंबे समय से तनाव की खबरें रही हैं.

पीट हेगसेथ ने अप्रैल में अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया था. इसके बाद अभी तक उनके स्थान पर स्थायी चीफ की नियुक्ति नहीं हुई है. फिलहाल जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह पहले सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर थे और हेगसेथ के वरिष्ठ सैन्य सहयोगी भी रह चुके हैं.

ड्रिस्कॉल के परिवार के घर बदलने की भी खबर

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रिस्कॉल और उनका परिवार इस गर्मी में जॉइंट बेस मायर-हेंडरसन हॉल स्थित सरकारी आवास से बाहर चले गए. उनका परिवार नॉर्थ कैरोलिना चला गया, जबकि ड्रिस्कॉल खुद एक सैन्य ठिकाने पर छोटे अपार्टमेंट में रहने लगे. रिपोर्ट में इसे उनके भविष्य को लेकर चल रही अनिश्चितता से जोड़कर देखा गया है. हालांकि, उनके पद छोड़ने की अंतिम तारीख या इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है.

पीट हेगसेथ के साथ रिश्तों में तनाव

डैन ड्रिस्कॉल पहले आर्मी रेंजर रह चुके हैं और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के लंबे समय से दोस्त बताए जाते हैं. ट्रंप प्रशासन की शुरुआत में ही उनके और हेगसेथ के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं. यह तनाव उस समय बढ़ा जब ड्रिस्कॉल ने जेडी वेंस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सैनिकों से मुलाकात और सेना में सुधार से जुड़े उनके विचारों पर चर्चा के लिए एक कार्यक्रम की योजना बनाने की कोशिश की थी. इसके बावजूद ड्रिस्कॉल ने जनरल रैंडी जॉर्ज के साथ करीब 18 महीने तक मिलकर काम किया और दोनों के बीच मजबूत कामकाजी संबंध बने.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget