एक्सप्लोरर

नेतन्याहू के लिए इमोशनल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, योद्धा से लेकर बहुत कुछ कहा, कर डाली स्पेशल डिमांड

USA Israel Relation: ट्रंप ने दावा किया कि नेतन्याहू के नेतृत्व में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर एक संभावित परमाणु खतरे को समाप्त कर दिया, जो जल्द ही इजरायल के विरुद्ध इस्तेमाल हो सकता था.

USA Israel Relation: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बेंजामिन नेतन्याहू की जमकर सराहना करते हुए उन्हें “इजरायल के इतिहास का सबसे महान योद्धा” बताया. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान जैसे दुश्मन के खिलाफ बेहद कठिन हालात में इजरायल की रक्षा की. ट्रंप ने दावा किया कि नेतन्याहू के नेतृत्व में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर एक संभावित परमाणु खतरे को समाप्त कर दिया, जो जल्द ही इजरायल के विरुद्ध इस्तेमाल हो सकता था. उन्होंने इसे “ बड़ी उपलब्धि” कहा.

नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमा बताया 'राजनीतिक प्रतिशोध'
ट्रंप ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुकदमा सिगार, एक बग्स बनी खिलौना और अन्य “बेतुके आरोपों” पर आधारित है, जिसका उद्देश्य नेतन्याहू की छवि को नुकसान पहुंचाना है.

नेतन्याहू को माफी दो या मुकदमा खत्म करो!
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल की न्याय प्रणाली एक “न्यायिक तमाशा” कर रही है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि नेतन्याहू का मुकदमा या तो तुरंत रद्द किया जाए या उन्हें पूर्ण माफी दी जाए. उन्होंने इसे “न्याय का घोर अपमान” बताया.ट्रंप ने अपने बयान के अंत में कहा कि जैसे अमेरिका ने इजरायल की रक्षा की थी, वैसे ही अब अमेरिका नेतन्याहू की रक्षा करेगा.

उन्होंने नेतन्याहू को अपना सबसे करीबी और सक्षम साझेदार बताया. बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने व्यापारियों से महंगे गिफ्ट लिए, मीडिया कवरेज के बदले डील की और सत्ता का दुरुपयोग किया. यह मामला 2020 से लंबित है और वे पहले मौजूदा इजरायली प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अदालत में पेश होना पड़ा है. नेतन्याहू ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और इन्हें बेबुनियाद बताया है.

ट्रंप ने किया नेतन्याहू का बचाव
सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू का खुलकर बचाव किया. उन्होंने लिखा, "नेतन्याहू पर चल रहा मुकदमा या तो तुरंत रद्द होना चाहिए या फिर उन्हें माफ कर देना चाहिए. वह एक ऐसे महान नेता हैं जिन्होंने अपने देश के लिए असाधारण योगदान दिया है. मेरे अनुभव में शायद ही कोई और नेता रहा हो जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उतनी बेहतरीन तालमेल से काम किया हो, जितना नेतन्याहू ने किया. अमेरिका ने पहले इजरायल को बचाया था, और अब वही काम नेतन्याहू के लिए करेगा. उनके खिलाफ जो कुछ हो रहा है, वह न्याय का मजाक है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget