एक्सप्लोरर

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप पर 2 महीने में दूसरा क्रिमिनल केस, जानें क्या है सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स का मामला

Donald Trump: ट्रंप अमेरिका के इतिहास में ऐसे पूर्व राष्‍ट्रपति हैं,जिन पर सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स घर ले जाने के मामले में अभियोग चलाया जाएगा.दोषी ठहराए जाने पर वो फिर से राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

Donald Trump Indicted: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर 2 महीने के भीतर दूसरा क्रिमिनल केस दर्ज हो चुका है. उन्‍हें वहां मियामी की फेडरल कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने खुद इस बारे में जानकारी दी. ट्रंप ने कहा, "मेरे वकीलों ने बताया है कि भ्रष्ट बाइडेन प्रशासन ने मुझे खुफिया डॉक्यूमेंट्स घर ले जाने के मामले में दोषी माना है."

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप 2021 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद व्हाइट हाउस से कई क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स फ्लोरिडा स्थित अपने आलीशान घर मार-ए-लेगो ले गए थे. इसी मामले में उन पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है. पूरे मामले में उन पर 7 आरोप तय हुए हैं. और, अब उन्‍हें मंगलवार 13 जून को दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. 


Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप पर 2 महीने में दूसरा क्रिमिनल केस, जानें क्या है सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स का मामला

'ट्रंप पर अब तक का सबसे गंभीर कानूनी खतरा'
कानून के जानकारों का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ ये जो नया केस दर्ज हुआ है, उससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर सबसे गंभीर कानूनी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि आपराधिक जांच की आग ने व्हाइट हाउस के दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी बोली को बाधित कर दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, FBI को छानबीन में ट्रंप के घर और उनके प्राइवेट क्लब से 300 से ज्यादा खुफिया दस्तावेज बरामद हुए थे. वहीं, उससे कुछ दिन पहले CNN ने एक ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने का दावा किया था, जिसमें ट्रंप खुद ये कबूल करते सुनाई दे रहे हैं कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति का चुनाव हारने के बाद वो सीक्रेट फाइल्स अपने घर ले गए थे.

'सीक्रेट फाइल्स को घर ले गए थे ट्रंप'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस की उन सीक्रेट फाइल्स में अमेरिकी राष्‍ट्रपति की ईरान पर हमले से संबंधित जानकारी शामिल थी. उधर, जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से ट्रंप के बयान (ऑडियो रिकॉर्डिंग) को लेकर तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फेडरल कोर्ट ने अभी ये नहीं बताया है कि ट्रम्प पर कौन से आरोप तय किए गए हैं. 

13 जून को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा
CNN ने बताया कि ट्रंप के एक वकील, जिम ट्रस्टी ने कहा है कि उनके मुवक्किल को जासूसी अधिनियम के उल्लंघन में जानबूझकर दस्तावेजों को अपने पास रखने, झूठे बयान देने, न्याय में बाधा डालने और साजिश की गिनती सहित सात आरोपों में नामजद किया गया है. और, इसलिए ट्रंप को आगामी 13 जून को दोपहर 3 बजे मियामी के फेडरल कोर्ट हाउस में पेश होना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव 2024 में उतरे उनके सबसे करीबी, होगी कांटे की टक्कर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget