एक्सप्लोरर

कनाडा के टीवी विज्ञापनों पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, खत्म कर दीं सभी ट्रेड टॉक्स

ट्रंप ने कनाडा के इंपोर्ट पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया और सेक्टर-स्पेसिफिक टैरिफ की भी घोषणा की थी, जिसमें मेटल्स पर 50 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल थे.

अमेरिका ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स रद्द कर दी हैं. गुरुवार (24 अक्टूबर, 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओटावा पर गलत तरीके से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का विज्ञापन प्रसारित करने का आरोप लगाया है. विज्ञापन में रीगन टैरिफ के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं. इस विज्ञापन को लेकर ट्रंप कनाडा पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'कनाडा के गलत व्यवहार की वजह से उनके साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं समाप्त की जाती हैं.' कुछ हफ्ते पहले ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी और इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की बातचीत से लग रहा था कि दोनों देशों की रिश्ते बेहतर हो रहे हैं.


कनाडा के टीवी विज्ञापनों पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, खत्म कर दीं सभी ट्रेड टॉक्स

कनाडा के यूएस टैरिफ की आलोचना वाले विज्ञापन ने ट्रंप को फिर से नाराज कर दिया है. इस विज्ञापन में रोनाल्ड रीगन को चेतावनी देते हुए दिखाया गया था कि विदेशी चीजों पर टैरिफ लगाना नौकरियों के नुकसान और ट्रेड वॉर्स का कारण बनते हैं.

ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है, 'रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने अभी घोषणा की है कि कनाडा ने गलती तरीके से एक विज्ञापन का इस्तेमाल किया है. यह विज्ञापन फेक है, जिसमें रोनाल्ड रीगन टैरिफ के बारे में नकारात्मक बातें कह रहे हैं. यह विज्ञापन 75,000,000 डॉलर का था. कनाडा ने ऐसा सिर्फ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों के फैसले में हस्तक्षेप करने के लिए किया है.'

अमेरिका ने ऐसे समय में यह घोषणा की है, जब दोनों देशों के बीच इस्पात और एल्यूमीनियम को लेकर सेक्टर एग्रीमेंट्स पर बातचीत चल रही थी. अब ट्रंप की इस घोषणा के बाद मार्क कार्नी ने कहा कि अगर वार्ता विफल हो जाती है तो ओटावा अपने बाजारों में अमेरिका को अनुचित पहुंच की अनुमति नहीं देगा.

ट्रंप ने कनाडा के सामानों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. उन्होंने सेक्टर-स्पेसिफिक टैरिफ की भी घोषणा की थी, जिसमें मेटल्स पर 50 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल थे. अमेरिका के इस एक्शन पर कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई की थी. हालांकि, इसमें USA-मेक्सिको-कनाडा समझौते के अंतर्गत आने वाले सामानों को टैरिफ से बाहर रखा गया था. ट्रंप के पहले कार्यकाल में यह व्यापार समझौता किया गया था.

पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में थोड़ा सुधार नजर आ रहा था, लेकिन ट्रंप के ताजा ऐलान से इनमें एक बार फिर तल्खी देखने को मिल सकती है. इस महीने की शुरुआत में ही मार्क कार्नी व्हाइट हाउस गए थे और अपने इस दौरे के दौरान वह ट्रंप की काफी तारीफें करते भी नजर आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget