एक्सप्लोरर

अब सेना पर भी कैंची चलाएंगे ट्रंप! रक्षा बजट में होगी भारी कटौती, रूस, चीन से अमेरिका को बड़ा खतरा

USA News: राष्ट्रपति बने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप सरकारी खर्च में कमी करना चाहते हैं. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है.

USA News: राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले चुके हैं. इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य नेताओं को व्यापक कटौती की योजना बनाने का आदेश दिया है. 

इस आदेश के बाद रक्षा बजट में सालाना आठ प्रतिशत की कटौती हो सकती है या अगले पांच वर्षों में लगभग 290 बिलियन डॉलर की कटौती की जा सकती है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन को भारी कटौती करने को कहा है.

रिपोर्ट में कही गई ये बात

वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 2025 के लिए पेंटागन का बजट करीब 850 बिलियन डॉलर है. सभी राजनीतिक दलों के सांसद इस बात पर सहमत हैं कि चीन और रूस से होने वाले खतरों को रोकने के लिए इस बड़े खर्च की जरूरत है. वहीं, अगर ये कटौती हो जाती है तो आने वाले 5 सालों में रक्षा बजट घटकर 560 अरब डॉलर रह जाएगा.

रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि विश्व की सबसे बड़ी सेना में कहां कटौती की जाएगी. लेकिन वाशिंगटन पोस्ट ने इससे पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि  वर्दीधारी कर्मियों को नहीं बल्कि असैन्य कर्मचारियों को निशाना बनाया जा सकता है. 

करना पड़ सकता है विरोध का सामना 

यह रिपोर्ट एलन मस्क के सरकारी कार्यदक्षता विभाग द्वारा पिछले सप्ताह पेंटागन का दौरा करने के बाद आई है. इसके बाद ट्रंप प्रशासन को सेना और कांग्रेस दोनों की ओर से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, इस रिपोर्ट के बाद लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन जैसी प्रमुख अमेरिकी डिफेंस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय सरकारी खर्च में कटौती करना चाहते हैं. इसके अलावा ट्रंप रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिल रही अमेरिकी मदद को भी पूरी तरह से रोकना चाहते हैं.

हेगसेथ ने अपने बयान में कहा कि प्रस्तावित कटौतियों को 24 फरवरी तक तैयार कर लिया जाना चाहिए.  इसमें 17 श्रेणियां शामिल होंगी, जिन्हें ट्रंप इससे छूट देना चाहते हैं, जिनमें मेक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा पर संचालन, परमाणु हथियारों और मिसाइल रक्षा का आधुनिकीकरण शामिल है. इसमें हिंद-प्रशांत कमान और अंतरिक्ष कमान जैसे क्षेत्रीय मुख्यालयों के लिए आर्थिक मदद की मांग भी की गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget