एक्सप्लोरर

Nepal: नेपाल में डॉक्टरों ने शख्स के पेट से निकाली शराब की बोतल, एक गिरफ्तार

Doctors Remove Vodka Bottle: शराब के नशे में दोस्तों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी थी. डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर युवक के पेट से शराब की बोतल निकाली.

Nepal: नेपाल में डॉक्टरों ने 26 साल के युवक के पेट से शराब की बोतल निकालने में सफलता प्राप्त की है. मामला रौतहट जिले के गुजरा नगरपालिका की है. यहां के 26 वर्षीय नूरसाद मंसूरी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पेट में असहनीय दर्द था. मेडिकल जांच के दौरान पेट में कुछ होने की पुष्टि हुई. 

इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम को इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी. ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से बोतल निकलते देख सभी हैरान रह गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तो इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज अब खतरे से बाहर है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

'द हिमालयन टाइम्स' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज को असहनीय दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल जांच के दौरान पेट में किसी चीज के होने के संकेत मिले. इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का प्लान बनाया. वोडका की बोतल को सफलतापूर्वक निकालने के लिए ढाई घंटे की सर्जरी की गई थी. 

फट चुकी थी आंत

सर्जरी करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि शराब की बोतल की वजह से मरीज की आंत फट गई थी, जिससे हालत बिगड़ती जा रही थी. आंत फटने की वजह से मल का रिसाव हो रहा था. ऑपरेशन के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. परिस्थितियां मुश्किल थीं लेकिन सर्जरी सफल रही, अब मरीज खतरे से बाहर है.  

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय नूरसाद मंसूरी की तबियत उसके दोस्त की वजह से ख़राब हुई थी. उसने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी, नशे की हालत में उसके एक दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट के जरिए पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी. इसी आरोप में मंसूरी के एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ें: Iran Saudi Arabia Relations: बरसों की दुश्मनी भुलाकर अब करीब आएंगे सऊदी अरब और ईरान, चीन ने कराई मध्यस्थता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget