एक्सप्लोरर

Delta Variant: डेल्टा वैरिएंट की दस्तक से खौफजदा हुई दुनिया, क्या आ गई है तीसरी लहर?

कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट ने डब्लूएचओ समेत कई देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों को डराया हुआ है. दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे नए वैरिएंट की वजह से लगातार चेतावनी जारी की जा रही है.

दुनियाभर में मौत का खेल, खेल रहे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई थी कि अब दुनियाभर के कई देशों में एक नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. माना जा रहा है कि ये नया वैरिएंट जिसे डेल्टा प्लस के नाम से जाना जा रहा है कोविड 19 की तीसरी लहर का कारण बन रहा है. इसकी वजह से यूरोपीय रोग नियंत्रण एजेंसी ने लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ये वैरिएंट अगस्त तक यूरोप में 90 प्रतिशत तक फैल जाएगा.

दरअसल आजकल डेल्टा वैरिएंट की चपेट में ब्रिटेन, ब्राजील, अमेरिका, फ्रांस समेत कई देश बने हुए हैं. जहां ब्राजील में सबसे ज्यादा नए वैरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है. यहां एक दिन में कोविड के 1,15,228 केस सामने आए हैं. वहीं 2,343 लोगों की मौत हुई है. हैरानी की बात ये है कि इन सभी देशों में लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है फिर भी वायरस है कि वैक्सीन को लगातार फेल साबित करने में लगा हुआ है.

वहीं डेल्टा वैरियंट पर डब्लूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है. डब्लूएचओ ने दावा किया है कि सबसे पहले ये वैरिएंट भारत में पाया गया है, जिसने अब पूरी दुनिया को अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है.

कितना खतरनाक है डेल्टा वैरिएंट?

कोरोना वायरस के नए डेल्टा वैरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है. इस वैरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.617.2 है. ये अबतक का सबसे ज्यादा प्रभावशाली और संक्रामक वैरिएंट माना गया है. इस वैरिएंट की चपेट में आए लोगों को सुन्ने में दिक्कत होती है, गैस की बीमारी बनती है और शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं. इस वैरिएंट के सामने आने के बाद से दुनिया के कई देश खौफ में हैं.

कई देशों में दिख रहा डेल्टा का कहर

भारत समेत डेल्टा वैरिएंट कई देशों में तबाही मचा रहा है. भारत में अभी दूसरी लहर पूरी तरह से जा भी नहीं पाई थी कि अब तीसरी लहर दस्तक देती नजर आ रही है. वहीं इस नए वैरिएंट ने भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, ब्राजील और सिंगापुर समेत दुनियाभर के कई देशों में तबाही मचाई हुई है. इसी वजह से ब्रिटेन, जर्मनी, रूस समेत कई देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों ने चेतावनी जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ेंः

JK Leaders Meet: पाक से बातचीत की मांग, परिसीमन का विरोध, जानिए PM के साथ बैठक के बाद क्या बोले नेता

25 जून 1975: आपातकाल के 46 साल, जानें इंदिरा गांधी ने कैसे लगाई इमरजेंसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget