एक्सप्लोरर

कनाडा में विमान हादसे से सदमे में लोग पर ट्रूडो आइस हॉकी देखकर कर रहे ‘वाह-वाह!’, भड़की जनता ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

PM Justin Trudeau : इस विमान हादसे के दौरान प्लेन में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है. हालांकि अब तक इस पर पीएम ट्रूडो ने कोई पोस्ट नहीं किया है.

Delta Airlines Plane Crash : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रडो एक बार फिर असंवेदनशीलता को लेकर जनता के निशाने आ गए हैं. दरअसल, देश में एक बड़ा विमान हादसा होने के बावजूद उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए सोशल मीडिया पर आइस हॉकी को लेकर पोस्ट किया. ट्रूडो का यह अंदाज लोगों को रास नहीं आया.

टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 के क्रैश लैंडिंग के बाद कनाडा के लोग सदमे में हैं. वहीं, दूसरी ओर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आइस हॉकी का जश्न मनाने में मशगूल नजर आए. उनके द्वारा विमान के क्रैश लैंडिंग की जगह हॉकी को लेकर पोस्ट करने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला. लोगों ने प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की और असंवेदनशील करार दिया.

लैंडिंग के दौरान पलट गई डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट

उल्लेखनीय है कि शनिवार (15 फरवरी) को मिनियापोलिस से आई डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग की दौरान टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पलट गई. इस प्लेन में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. इस भयानक दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए और कुछ को गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री ट्रूडो की चुप्पी लोगों को काफी खल गई है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस तरह के हादसों पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, “आपको पता है कि आज एक प्लेन क्रैश हुआ है?” दूसरे यूजर ने उनकी असंवेदनशीलता को लेकर सवाल किया, “क्या आपको उन कनाडाई लोगों की कोई फिक्र नहीं है, जो आज इस हादसे के शिकार हुए हैं.”

वहीं, एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “टोरंटो में विमान हादसा हो गया और ट्रूडो हॉकी का जश्न मना रहे हैं? क्या आप गंभीर हैं.?”

हादसे में नहीं गई किसी की जान

टोरंटो पियरसन एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इस हादसे में डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के दौरान पूरी तरह से पलट गया था. हालांकि, इसमें किसी यात्री या क्रू मेंबर की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों को चोटें आईं हैं. सभी को प्लेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान शहर में 40 मील प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल रही थी, इससे लैंडिंग प्रभावित हो सकती थी. हालांकि, राहत कार्य पूरा होने के बाद शाम 5 बजे से एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन दोबारा शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः एक और बड़ा विमान हादसा, टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पलटा डेल्टा एयरलाइंस का प्लेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
Embed widget