एक्सप्लोरर

US Airlines: मधुमक्खियों ने अमेरिका में डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट कराई घंटों लेट, जानें पूरा मामला

Delta Air Lines Flight In US: विमान अपने समयानुसार दोपहर 12:25 बजे ह्यूस्टन से अटलांटा के लिए टेक ऑफ करने वाला था, लेकिन मधुमक्खियों के झुंड की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.

US  Flight Delayed By Bees: फ्लाइट लेट होने की कई वाकए आपने देखे- सुने होंगे, लेकिन क्या कभी मधुमक्खियों के वजह से फ्लाइट को लेट होते देखा है. ऐसा अमेरिका में हुआ है. दरअसल, बुधवार (3 मई) को अमेरिका में डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान इसी वजह से सवा चार घंटे लेट हो गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मधुमक्खियों का झुंड विमान के पंखे के सिरे पर काबिज हो गया. इस झुंड को वहां से हटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. इस वजह से यात्रियों को फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

4 घंटे 15 मिनट लेट हुई फ्लाइट

सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट अपने समयानुसार दोपहर 12:25 बजे ह्यूस्टन से अटलांटा के लिए प्रस्थान करने वाला था. लेकिन मधुमक्खियों के झुंड के कारण शाम 4:30 बजे उड़ पाया. फ्लाइट लेट होने के कारण के बारे में जब यात्रिओं को पता चला तो लोगों ने हैरानी जताई.

विमान में सवार एक यात्री ने पूरी घटना के बारे में ट्वीट कर बताया. इसके साथ ही यात्री ने एयरलाइन्स को सलाह दी कि उन्हें मधुमक्खियों को पकड़ने वाले एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए. फ्लाइट में सवार अंजलि एंजेती नाम की यूजर्स ने ये ट्वीट किया.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरी फ्लाइट को ह्यूस्टन से उड़ान भरने में समय लग रहा है, क्योंकि मधुमक्खियां विमान के पिछले हिस्से पर जमा हैं. ऐसे में जब तक मधुमक्खियों को हटा नहीं दिया जाता, तब तक हम उड़ान नहीं भर पाएंगे. लेकिन इस धरती पर यह होगा कैसे ? जब हम उड़ान भरेंगे तो क्या मधुमक्खियों का झुंड विमान से हटेगा." इसके साथ ही उन्होंने विमान के पंख पर कब्जा जमाए बैठी मधुमक्खियों की एक तस्वीर भी साझा की.

बुलाना पड़ा मधुमक्खी पालने वाले को

अंजलि एंजेती ने ट्वीट में ये भी कहा, "जैसा कि हमें सूचित किया गया है कि विमान के कर्मचारी मधुमक्खियों को देखने के लिए किसी को बुला रहे हैं. अब देखना होगा कि इन्हें कैसे भगाया जाता है. "  रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने कथित तौर पर कई उपायों पर विचार किया, जिसमें कीट उपचार और एक मधुमक्खी पालक से संपर्क करना शामिल था.

दरअसल एयरलाइन को इस बात पर संदेह था कि उड़ान भरने के बाद  मधुमक्खियां भाग जाएंगी. डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता के अनुसार, जब विमान बगैर किसी यात्री के गेट से पीछे धकेला गया तो मधुमक्खियां उड़ गईं.  इसके बाद ही विमान उड़ान भर सका . 

ये भी पढ़ें: Airlines News: अमेरिकन एयरलाइंस में महिलाओं के साथ हुई घटिया हरकत, सार्वजनिक रूप से कपड़े बदलने के लिए किया गया मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget