एक्सप्लोरर

भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 37 हुई, 450 से अधिक घायल

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप का केन्द्र पीओके में मीरपुर के निकट स्थित था. मंगलवार की शाम में आए भूकंप में पीओके भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई शहरों में मंगलवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़ कर 37 हो गई. वहीं, इस आपदा में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से लगभग 100 की हालत नाजुक है. भूकंप से पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों के कई शहर दहल गये थे. अधिकारियों ने कई ध्वस्त इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप का केन्द्र पीओके में मीरपुर के निकट स्थित था. मंगलवार की शाम में आए भूकंप में पीओके भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मीरपुर डिविजनल कमिश्नर मुहम्मद तैयब के हवाले से बताया है कि भूकंप में 37 लोगों की मौतें हुई हैं. खबर के मुताबिक भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुए मीरपुर में 24 मौतें हुई. जतलान में नौ लोगों की मौत हुई जबकि झेलम में एक शख्स की मौत हुई.

खबर में पीओके के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के सचिव शाहिद मोहिद्दीन के हवाले से कहा गया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करीब 100 लोगों की हालत नाजुक है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने इस्लामाबाद में एक बैठक में बताया कि 200 टेंट, 800 कंबल, रसोई के सामान के 200 सेट और 100 ‘मेडिकल किट’ सहित राहत सामान से लदे ट्रक जल्द ही भूकंप प्रभावित लोगों तक पहुंचेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘ एनडीएमए दवाइयां, खाद्य सामग्री और टेंट भूकंप पीड़ितों को मुहैया करा रहा है.’’ अफजल ने कहा कि 452 लोग घायल हुए हैं. 450 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

गौरतलब है कि अक्टूबर 2015 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें करीब 400 लोग मारे गये थे. वहीं, आठ अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान में आए 7.6 की तीव्रता के भूकंप में पीओके और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में करीब 90,000 लोगों की मौत हुई थी. प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस अवान ने बताया कि सरकार मृतकों और घायलों के परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों के पुन: निर्माण में भी मदद करेगी.

कोहाट, चारसद्दा, कसूर, फैसलाबाद, गुजरात, सियालकोट, ऐबटाबाद, मनसेहरा, चित्राल, मलाकंद, मुल्तान, ओकारा, नौशेरा, अटक और झंग सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने न्यूयार्क गये प्रधानमंत्री इमरान खान ने भूकंप में लोगों की मौत होने पर दुख प्रकट किया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी शोक प्रकट किया.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना को पीओके में नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए भूकंप पीड़ितों के लिए ‘‘तुरन्त बचाव अभियान चलाने’’ के निर्देश दिये हैं. सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget