एक्सप्लोरर

डील हुई डन! व्यापार वार्ता के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-भारत कम करेगा टैरिफ

US Tariff: दुनिया भर में इस समय टैरिफ को लेकर हलचल मची हुई है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत कुछ चीजों पर टैरिफ कम करने की तैयारी कर रहा है.

US Tariff: दुनिया भर में इस समय में टैरिफ को लेकर हलचल मची हुई है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत कुछ चीजों पर टैरिफ कम करने की तैयारी कर रहा है.

भारत और चीन, अमेरिका के 15 सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल हैं. ट्रंप सरकार इन दोनों देशों से बातचीत कर रही है ताकि अमेरिका के व्यापार घाटे को कम किया जा सके.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत टैरिफ कम करेगा." हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन-से प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम होगा, यह कब होगा या इसकी पक्की जानकारी क्या है. यह बात भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार बातचीत के बीच सामने आई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत और अमेरिका के अधिकारी बुधवार (अमेरिकी समय) को वॉशिंगटन में एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत शुरू करेंगे. यह तीन दिन की बैठक होगी, जिसमें टैरिफ, गैर-टैरिफ नियमों और कस्टम (सीमा शुल्क) से जुड़ी 19 बातों पर चर्चा की जाएगी. यह पहली बार है जब इन मुद्दों पर आमने-सामने बातचीत होगी.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के मुताबिक, यह व्यापार समझौता दोनों देशों के कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के लिए नए मौके लाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी सामानों को विदेशी बाजारों, खासकर भारत में ज्यादा पहुंच मिल सकेगी. अमेरिका का मकसद है कि इस समझौते से उसे भारत में ज्यादा व्यापार करने का मौका मिले, टैरिफ कम हो और लंबे समय तक फायदे मिलें.

अमेरिका-भारत के बीच व्यापार वार्ता को मिली हरी झंडी 

इससे पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राजदूत ग्रीर ने कहा कि भारत और अमेरिका अब एक नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने इस समझौते के लिए जरूरी संदर्भ शर्तें तय कर ली हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि USTR और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मिलकर व्यापार बातचीत के लिए एक रोडमैप तैयार कर लिया है." राजदूत ग्रीर ने यह भी कहा, "भारत के साथ हमारे व्यापार संबंधों में संतुलन की कमी है. यह बातचीत अमेरिकी सामानों को भारत के बाजार में जगह दिलाने और उन गलत नीतियों को हटाने में मदद करेगी, जिनसे अमेरिकी कामगारों को नुकसान होता है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में बराबरी और संतुलन आएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget