एक्सप्लोरर

अमेरिका में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की दो घटनाओं में 30 लोगों की मौत

अमेरिका में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई. शनिवार को 21 साल बंदूकधारी ने टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

वॉशिंगटन/ ह्यूस्टन: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक हमलावर सहित 30 लोग मारे गए. गोलीबारी की ताजा घटना ओरेगन के डेटन में हुई जहां एक हमलावर सहित 10 लोग मारे गए और अन्य 16 लोग घायल हुए हैं. पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल मैक कार्पर ने बताया कि घटना ओरेगन जिले में देर रात करीब एक बजे मशहूर ‘बार’ में हुई. उन्होंने कहा, ‘‘ नौ लोगों की मौत हो गई है और करीब अन्य 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी मौजूदा स्थिति के बारे कोई जानकारी नहीं है.’’

वहीं शनिवार को टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया. असॉल्ट राइफल से लैस 21 वर्षीय बंदूकधारी ने टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी. अल पासो के पुलिस प्रमुख ग्रेग एलन ने कहा, “कहने की जरूरत नहीं है यह स्थिति बहुत भयावह है.”

वॉलमार्ट स्टोर शनिवार की सुबह कई मिनट तक गोलियों की आवाज और उससे निकलने वाले धुएं से भरा रहा. इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे. स्टोर के कर्मचारी और ग्राहक जिनमें से कुछ खून से लथपथ थे, दरवाजों से बाहर की ओर भागे. कुछ गलियारे में इधर-उधर दुबक गए. फोन कैमरों से बनाए गए वीडियो में स्टोर के पार्किंग वाले इलाके में कई शव बिखरे नजर आ रहे हैं. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने कहा कि गोलीबारी में 20 लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता. ट्रंप ने ट्वीट किया, “मैं जानता हूं कि मेरे साथ देश का प्रत्येक व्यक्ति इस घृणित हरकत की निंदा करता है. मासूम लोगों की हत्या किए जाने के पीछे किसी कारण या बहाने को सही नहीं ठहराया जा सकता. मेलानिया और मैं टेक्सास के लोगों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हैं.”

मेक्सिको के विदेश मामलों के मंत्री मार्सेला एबरार्ड ने कहा कि घायलों में मेक्सिको के भी छह नागरिक शामिल हैं. घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. डेल सोल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता विक्टर गुरेरो ने कहा कि अस्पताल 11 घायलों का इलाज कर रहा है. उन्होंने कहा कि नौ की हालत नाजुक है और अन्य दो की हालत स्थिर हैं. घायलों की उम्र 35 से 82 साल के बीच है.

वहीं अल पासो के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता रेयान मेल्के ने 13 घायलों के भर्ती होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायलों में दो साल के एक बच्चे समेत दो नाबालिग भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को मामूली से लेकर घातक चोटें आईं हैं. अधिकारियों ने बंदूकधारी की पहचान डलास उपनगर के निवासी पैट्रिक क्रूसियस के तौर पर की है. उसने वालमार्ट के बाहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

उनका कहना है कि वह श्वेत क्रूसियस के घोषणापत्र की जांच कर रहे हैं जिसे संभवत : गोलीबारी से पहले पोस्ट किया गया. इसमें इस हमले को “टेक्सास में लातिन अमेरिकियों के आक्रमण” का जवाब बताया गया है. यह घोषणापत्र श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ दिखाने वाली भाषा एवं आप्रवासियों एवं लातिन अमेरिकियों के खिलाफ नस्ली घृणा से भरा हुआ है जिसमें उन पर नौकरियां छीनने का आरोप लगाया गया है.

जांच प्रक्रिया से अवगत एक सूत्र का हवाला देते हुए सीएनएन ने कहा कि एफबीआई ने गोलीबारी में घरेलू स्तर पर आतंकवाद संबंधी जांच शुरू कर दी है जो राज्य की जांच के बराबर चलेगी और जिसमें टेक्सास के अधिकारियों की जांच प्रमुख रहेगी. क्रूसियस से संबंधित माने जा रहे ट्विटर के एक अकाउंट को शनिवार शाम बंद कर दिया गया था. ट्वीट में ट्रंप की और खासकर अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर एक दीवार बनाने के उनके प्रयासों की तारीफ की गई है.”

अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना हुई है. इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में इसी तरह लोगों के समूह पर गोलियां चलाई गईं थी. वॉलमार्ट के सीईओ डोग मैकमिलन ने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मुझे एक ही हफ्ते के भीतर दूसरी बार संवेदना व्यक्त करने के संदेश भेजने पड़े हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget