एक्सप्लोरर

भारत में रेमल के कहर के बीच अमेरिका में आया तबाही मचाने वाला तूफान, 18 की ले ली जान, सबसे ज्यादा इन इलाकों में बरपाया कहर

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को बताया कि तूफान की वजह से करीब 100 लोग घायल हो गए. 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गईं और 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.

एक तरफ भारत में चक्रवाती तूफान रेमल कहर बरपा रहा है और दूसरी तरफ अमेरिका के कई राज्यों में शक्तिशाली तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है. अमेरिका के कई राज्यों में तूफान ने तबाही मचाई हुई है. शनिवार (26 मई) को रात के समय टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस तूफान ने दस्तक दी और दो बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की जान ले ली. इसकी वजह से कई मकान तबाह हो गए और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोगों को बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा.

अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में सात लोगों के मारे जाने की सूचना मिली, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई. कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, 'यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है. भारी तबाही हुई है.'

शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष थी. उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की भी तूफान से हुई तबाही में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोज व बचाव अभियान अब भी जारी है. सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को बताया कि तूफान की वजह से करीब 100 लोग घायल हो गए. हालांकि, सटीक आंकड़ा बता पाना थोड़ा मुश्किल है.

गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गईं और 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. एबॉट ने कहा, 'अगर संख्या नहीं बढ़ती है तो मुझे हैरानी होगी.' तूफान की वजह से कई मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गए और कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे भी उखड़ गए. वैली व्यू के आस-पास के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.

बिजली समस्या से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अर्कांसस, टेनिसी और केनटकी तक 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा.

यह भी पढ़ें:-
हज के दौरान ले गए कीमती सामान तो जरूर कर लें ये काम, सऊदी अरब की सख्त गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget