एक्सप्लोरर

YouTuber: व्यूज के चक्कर में क्रैश कर दिया अपना प्लेन, अब यूट्यूबर को होगी जेल, जानें पूरा मामला

Trending News: प्लेन क्रैश करने के बाद शख्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि व्यूज पाने के लिए जानबूझकर अपने प्लेन को क्रैश करने वाले YouTuber को 20 साल की जेल हो सकती है.

Viral News: सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर और व्यूज के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक समेत सभी प्लेटफॉर्म जगह इस पागलपन की होड़ लगी हुई है. इसी बीच अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक यूट्यूबर ने यूट्यूब पर व्यूज पाने के खातिर अपना विमान क्रैश कर दिया. 

अमेरिकी शख्स ने व्यूज के लिए जो अपना विमान क्रैश किया है वह काफी महंगा बताया जा रहा है. प्लेन क्रैश करने के बाद अमेरिकी शख्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि व्यूज पाने के लिए जानबूझकर अपने प्लेन को क्रैश करने वाले YouTuber को 20 साल की सजा हो सकती है.

31 लाख बार देखा गया वीडियो 

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी यूट्यूबर ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उसने व्यूज बटोरने की खातिर यह हैरान करने वाला कारनामा किया है. अपने विमान को बर्बाद करने वाले अमेरिकी शख्स का नाम ट्रेवर जैकब है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने अपने प्लेन को क्रैश कराने के साथ ही दुर्घटना स्थल की सफाई कर डाली. ऐसा करके वह संघीय जांच में बाधा डालने का दोषी माना गया है. बता दें कि ट्रेवर के प्लेन क्रैश के वीडियो को यूट्यूब पर 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

जैकब का लाइसेंस होगा रद्द

प्लेन क्रैश होने के बाद यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 29 वर्षीय जैकब के लाइसेंस को रद्द कर दिया है. बताते चलें कि यह वीडियो 2021 का है. लेकिन जब मामला संज्ञान में आया तो जैकब के खिलाफ कार्रवाई हुई. अमेरिकी शख्स ने दिसंबर 2021 में कैलिफोर्निया के लॉस पड्रेस नेशनल फोरेस्ट में सिंगल- इंजन वाले प्लेन को जानबूझकर क्रैश कर दिया था.

'आई क्रैश माय प्लेन' टाइटल के साथ अमेरिकी यूट्यूबर ने अपनी वीडियो पोस्ट की थी. विमान क्रैश होने के बाद जैकब उड़ते हुए विमान से पैराशूट लेकर कूद जाते हैं. तब जैकब ने दावा किया था कि विमान में कुछ खराबी आ गई थी. उनके हाथ में उस समय सेल्फी स्टिक भी थी. इसके अलावा, विमान में जगह-जगह कैमरा भी फिट किए गए थे. 

 ये भी पढ़ें: Imran Khan News: इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर फायरिंग, इमरान खान HC के अंदर हैं मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget