एक्सप्लोरर

कोरोना से इलाज में जल्द मिलेगी राहत, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का दावा- खोज ली गई है दवा

कोरोना से रिकवरी ट्रायल में ब्रिटेन के 175 अस्पतालों के अलावा 11500 मरीज़ों ने भाग लिया. ट्रायल में पाया गया कि ‘डेक्सामीथाज़ोन’ के इस्तेमाल से कोरोनो से मौत को आंकड़े में कमी आई है.

Coronavirus: ब्रिटेन की एक रिसर्च टीम ने दावा किया है कि कोरोना से छुटकारा के लिए एक दवा ‘डेक्सामीथाज़ोन’ की खोज कर ली गई है. रिसर्च टीम का दावा है कि कोरोना के जो मरीज़ वेंटीलेटर पर हैं उनमें एक तिहाई मौत की दर में कमी आएगी और ऑक्जीज़न के सहारे जीवन जी रहे 20 फीसद मरीज़ को जीवन दान दिया जा सकता है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस टीम ने नौ दिन के रिकॉर्ड समय में इस ट्रायल को पूरा किया है.

मिल गया कोरोना का राम वाण कोरोना से रिकवरी ट्रायल में ब्रिटेन के 175 अस्पतालों के अलावा 11500 मरीज़ों ने भाग लिया. ट्रायल में पाया गया कि ‘डेक्सामीथाज़ोन’ के इस्तेमाल से कोरोनो से मौत को आंकड़े में कमी आई है. रिसर्च टीम का कहना है कि आमतौर पर वेंटीलेटर में रहने वाले 100 मरीज़ों में से 40 की मौत हो जाती है लेकिन ‘डेक्सामीथाज़ोन’ के इस्तेमाल से ये संख्या घटकर 28 हो गई. वहीं जो मरीज़ ऑक्सीज़न पर थे उनमें मौत का दर 25 से कम होकर 20 हो गया. ये दवा फेफड़ों को जल्द ठीक करने में मददगार साबित हो रही है. रिसर्च में अभी तक ये देखा गया कि ‘डेक्सामीथाज़ोन’ उन मरीज़ों में कारगर है जो वेंटीलेटर पर हैं या जिनहें ऑक्सीज़न पर रखा गया है. विश्व स्वास्थय संगठन ने इस ट्रायल को जीवन बचाने वाला वैज्ञानिक कदम बताया है. रिसर्च के इस स्टडी को ‘रिकवरी’ नाम दिया गया है.

रिसर्च टीम का दावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च टीम के मुखिया प्रोफेसर पीटर होरबी और उनके साथी मार्टिन लेंडरे ने रिकॉर्ड समय में इस रिकवरी ट्रायल को पूरा किया. आमतौर पर इस तरह के रिज़ल्ट में सालों लग जाते हैं. टीम का दावा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. रिकवरी ट्रायल टीम एक और एंटी वायरस के साथ-साथ एक एंटी बायोटिक और ठीक होने वाले मरीज़ो के प्लाज़मा पर रिसर्च की तैयारी में है.

ब्रिटेन में हुए इस रिसर्च में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 20 लोगों के अलावा कुल 3500 लोगों ने भाग लिया जिनमें मरीज़ो के साथ-साथ डॉक्टर, नर्स, रिसर्चर और एडमिन स्टाफ भी शामिल हैं. इस रिसर्च के लिए मरीज़ो के परिवार वालों से इजाज़त ली गई थी. इस ट्रायल में कोरोना के अधिकतर वो मरीज़ शामिल थे जो कैंसर जैसे बीमारी से जूझ रहे थे.

कोरोना से निजात पाने के लिए पहले भी दवा का प्रयोग हो चुका है लेकिन ठोस नतीजे नहीं मिलने से WHO ने उस पर रोक लगा दी थी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget