एक्सप्लोरर

Covid-19 Origins: चाइनीज लैब से कोरोनावायरस फैलने की अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट देखकर तिलमिलाया चीन, कहा- राजनीतिकरण न हो

Covid-19: दुनियाभर में कोहराम मचा देने वाले कोरोनावायरस ने सबसे पहले चीन में लोगों को संक्रमित किया था. 2020 की शुरूआत से यह वायरस दुनिया के अन्य हिस्सों में फैला. इसकी उत्पत्ति की जांच चल रही है.

Covid-19 Origin China: दुनियाभर में लाखों लोगों की जिंदगियां लील जाने वाले कोरोनावायरस की उत्पत्ति कैसे और कहां से हुई, ऐसे सवालों के घेरे में चीन ही है. क्योंकि कोरोनावायरस (Covid-19) के मरीज पहली बार चीन (China) के वुहान में मिले थे और उसके बाद यह जानलेवा संक्रामक बीमारी अन्य देशों में फैली. इस पर कई देशों में जांच की मांग उठी तो चीन ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की.

एक दिन पहले ही अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में यह दावा किए जाने पर कि कोरोनावायरस चाइनीज लैब से लीक होने पर फैला होगा, तब से चीन एक बार फिर संदेह के भंवर में है. दुनियाभर में कोरोनावायरस से चीन के लिंक की चर्चा है. अमेरिकी रिपोर्ट देखकर चीनी विदेश मंत्रालय तिलमिला गया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया है. चीन का कहना है कि कोरोनावायरस की उत्पत्ति को चाइनीज लैब से जोड़ना बिल्कुल गलत है और इस घातक महामारी का यूं राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.

'चीन ने ग्लोबल-साइंस आधारित ओरिजिन ट्रैकिंग का सपोर्ट किया'

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने इस थ्योरी पर विचार किया है कि कोविड के चाइनीज लैब से लीक होने की "बड़ी संभावना" है. माओ बोली, 'ऐसी रिपोर्ट्स को हम सिरे से खारिज करते हैं, जिसमें वायरस की उ​त्पत्ति किसी बायो लैबोरेटरी से जुड़ी बताई गई है. माओ ने कहा, "SARS-CoV-2 की उत्पत्ति की ट्रैकिंग साइंस से संबद्ध है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा ग्लोबल-साइंस आधारित ओरेजन ट्रैकिंग का सपोर्ट किया है और इस तरह के प्रोग्राम में भाग भी लिया है.

वुहान जांच करने गई थी WHO की टीम

गौरतलब हो कि लैब-लीक थ्योरी पर बढ़ते विवाद के बीच 2021 में वुहान का दौरा करने वाले विशेषज्ञों की WHO की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वुहान बायो लैब से वायरस लीक की संभावना "कम से कम" थी. वहीं, सोमवार (27 फरवरी) को अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट ने वायरस से जुड़ी फाइनल रिपोर्ट पेश की तो कहा गया कि वायरस के वुहान लैब से लीक होने की संभावना सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: तुर्किए-सीरिया में तबाही का खौफनाक मंजर, उठा सवाल- भूकंप की भविष्यवाणी करना इतना कठिन क्यों है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले नहीं मिली पैरोल, मां के निधन के बाद 5 घंटे के लिए बाहर आए बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय
पहले नहीं मिली पैरोल, मां के निधन के बाद 5 घंटे के लिए बाहर आए बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget