एक्सप्लोरर

Covid-19 Origin: WHO ने कहा- सभी देश कोरोना वायरस के ओरिजन से जुड़ी जानकारी शेयर करें, चीन पर उठ रही है उंगली!

Covid-19: दुनिया में लाखों लोगों की जिंदगियां लील चुका कोरोना वायरस फैला कहां से, यह सवाल आज भी बहस का विषय बना हुआ है. अमेरिका ने हाल में महामारी के लिए चीन पर आरोप लगाए. अब WHO का बड़ा बयान आया है.

Origin Of COVID-19 Virus: दुनिया के अधिकतर देशों में कोरोना महामारी (Covid-19) का प्रकोप थम गया है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) इस महामारी की उत्पत्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए WHO चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने सभी देशों से कोरोना वायरस के ओरिजन से जुड़ी जानकारी शेयर करने के लिए कहा है.

'कोरोना के ओरिजन से जुड़ी कोई भी जानकारी करें शेयर'
कोरोना वायरस के ओरिजन से जुड़ी जानकारी शेयर करने की WHO चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस की अपील उस अमेरिकी दावे के बाद सामने आई है, जब हाल में FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने कहा था- कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ. चीन ने FBI के दावे को गलत बताया. इसके बाद इस मामले में WHO चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि कोरोना को लेकर अमेरिका ने जो दावा किया, अभी उससे जुड़ी कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है. बताते चलें कि विगत फरवरी में यूएस एनर्जी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी इंटेलिजेंस रिपोर्ट के हवाले से चीन को जिम्मेदार ठहराया था. जिसके बाद चीन तिलमिला गया था.

वुहान से वायरस लीक होने की खबरों पर बिफरा था चीन
कोरोना के वुहान की बायो लैब से लीक होने की ​अमेरिकी रिपोर्ट्स पर चीनी विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उसने कहा था कि कोरोना वायरस के ओरिजन का पता लगाने का काम साइंस के दायरे में आता है, न कि इसका यूं राजनीतिकरण किया जाना चाहिए. वहीं, शुक्रवार को WHO चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने भी ऐसी बात कही कि दुनिया का ध्यान चीन से हट जाए. घेब्रेयसस ने अमेरिकी रिपोर्ट्स पर कहा है कि हमारे पास ऐसी किसी भी रिपोर्ट का कोई एक्सेस नहीं है. ऐसे में यह कोरोना महामारी कहां से और कैसे फैली, इस बारे में पता करने के लिए और मशक्कत की जरूरत पड़ेगी.

आज भी बड़ा सवाल- महामारी कैसे और कहां से फैली
WHO के चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना का ओरिजन पता चल जाए तो उसकी रिपोर्ट दुनिया के लिए भविष्य में काफी मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा है कि हम ये जानना चाहते हैं कि महामारी कैसे और कहां से शुरू हुई. इस बारे में अगर हमें कोई ठोस जानकारी मिल जाती है तो हम आने वाली दूसरी महामारी से बचने के रास्ते ढूंढ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन में कोरोना से हाहाकार, क्या आंकड़े छिपा रही सरकार, मौतों की संख्या में 80 फीसदी गिरावट का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget