एक्सप्लोरर

Coronavirus Medicine: रिसर्च का दावा- कोरोना वायरस को फैलने से 24 घंटे में रोक सकती है ये मेडिसिन

एक अमेरिकी कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने पहली मेडिसिन बनाई है, जो 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकेगी. इस दवाई को उन्होंने 'मोलनुपीरवीर' नाम दिया है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. इसकी रोकथाम के लिए सभी देश वैक्सीन की खोज करने में लगे हुए हैं. कई देशों में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल भी चल रहा है. इस बीच अमेरिका की एक दवा कंपनी ने दावा किया है कि वे एक मेडिसिन तैयार करने के एडवांस क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे और तीसरे चरण में हैं और इस मेडिसिन के जरिए 24 घंटे के भीतर सार्स और कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.

खास बात यह है कि जहां कंपनिया कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए वैक्सीन की खोज कर रही है. वहीं इस कंपनी ने खाने वाली एंटी वायरल मेडिसिन की खोज करने का दावा किया है. ये मेडिसिन 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकती है. जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में पाया कि एंटी वायरल ड्रग मोलनुपीरवीर (एमके-4482/ईआईडीडी-2801) कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है.

इन्फ्लूएंजा के लिए खोजी गई थी मेडिसिन

हालांकि, ये मेडिसिन दूसरे और तीसरे चरण में एडवांस क्लीनिकल ट्रायल के दौर में है. मोलनुपीरवीर एक प्रयोगात्मक एंटीवायरल मेडिसिन है जिसका ओरल यूज है. ये मेडिसिन मूल रूप से इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए खोजी गई थी. इस दवा की खोज जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉक्टर रिचर्ड प्लेम्पर के नेतृत्व में रिसर्च टीम ने की थी. दवा बनाने वाली कंपनी मर्क के सहयोग से अमेरिका स्थित बायोटेक्नोलॉजी फर्म रिजबैक बायोथेरेप्यूटिक्स द्वारा यह दवा विकसित की जा रही है.

कोरोना रोकने वाली पहली दवाई

डॉक्टर रिचर्ड प्लेम्पर का कहना है कि सार्स-कोव-2 फैलने को तेजी से रोकने के लिए ओरल रूप से इस्तेमाल करने वाली ये पहली दवाई होगी. नेचर माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में, प्लेम्पर की टीम ने कोरोना वायरस के खिलाफ मोलनुपीरवीर को फिर से तैयार किया और कोरोना वायरस के प्रसार पर दवा के प्रभाव का परीक्षण करने के लिए फार्रेट मॉडल का उपयोग किया.

ये भी पढ़ें-

फाइजर की कोरोना वैक्सीन को अब कनाडा ने भी दी मंजूरी, ऐसे तय होगी कीमत

कोरोना वैक्सीन के लिए अभी करना होगा और इंतजार, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget