एक्सप्लोरर

अमेरिकी स्वास्थ्य महकमे के इस बड़े अधिकारी ने कोरोना वायरस को क्यों बताया सबसे बुरा सपना?

अमेरिकी स्वास्थ्य महकमे के सबसे बड़े अधिकारी ने कोरोना वायरस पर चौंकानेवाली बात कही है.उन्होंने दुनिया में वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने का कारण संक्रमित लोगों की यात्रा को माना है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द से जल्द ढूंढने के लिए दुनिया भर में शोध चल रहा है. विशेषज्ञ इससे जुड़ी तमाम जानकारियां जुटाने की कोशिश में लगे हैं. मगर कोरोना वायरस की पहेली दिग्गजों को अभी तक समझ नहीं आ रही है. उच्च अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एंथनी फॉकी ने इसे ‘सबसे बुरा सपना’ करार दिया है.

डॉ एंथनी फॉकी ने कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में फैली तबाही का मूल्यांकन किया. मंगलवार को बॉयोटेक्नेलोजी इनोवेशन ऑर्गेनाइजेश की तरफ से आयोजित कांफ्रेंस को डॉ एंथनी फॉकी संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि चार महीने में वायरस ने पूरी दुनिया को तहस नहस कर दिया है. उनके मुताबिक अभी ये बीमारी खत्म होनेवाली नहीं है.

अमेरिका के सबसे बड़े स्वास्थ्य अधिकारी का दावा

उन्होंने माना कि महामारी फैलने का अंदाजा उन्हें था, मगर पूरी दुनिया में इसका तेजी से फैलाव होगा, इसकी कल्पना उन्होंने नहीं की थी. उन्होंने कहा कि संक्रमित रोग को फैलने में साल या छह महीने लगता है, मगर इसने तो एक ही महीने में अपने पांव पसार लिए. डॉक्टर फॉकी ने दुनिया में वायरस संक्रमण को फैलने का कारण संक्रमित लोगों की यात्रा को माना. उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ जंग में कई वैक्सीन का लोगों पर ट्रायल जारी है. फिलहाल जुलाई में एक वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंचने की उम्मीद है.

कोविड-19 की तीव्रता का रेंज बड़ा- डॉक्टर फॉकी

कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर फॉकी ने बीमारी से जुड़ा एक अन्य मुद्दा उठाते हुए कहा, "कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने वाले लोग क्या पूरी तरह स्वस्थ हो पाएंगे?" उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने अपने करियर का ज्यादातर समय HIV के अध्ययन पर बिताया है. इससे होने वाली बीमारी वर्तमान में कोविड-19 बीमारी की तुलना में मामूली है. HIV और कोविड-19 बीमारी के बीच यही अंतर है कि कोविड-19 की तीव्रता का रेंज बड़ा है."

आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 20 लाख पार कर चुकी है, जबकि 1.13 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

नेपाल संसद की प्रतिनिधि सभा में विवादित नक्शे में बदलाव का संविधान संशोधन बिल पास

भारतीय अमेरिकी गैर सरकारी संगठन ने कोरोना काल को देखते हुए जुटाए 10 लाख डॉलर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget