एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनियाभर में साढ़े 6 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज, इटली में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार

सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है, जहां मृतकों की संख्या दस हजार के पार और संक्रमित मामलों की संख्या 92 हजार 472 है.अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1 लाख 23 हजार 750 मामले सामने आए हैं जिनमें 2227 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. दुनिया के 170 से ज्यादा देशों से संक्रमण के अबतक साढ़े 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 31 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक लाख 42 हजार लोग ठीक हुए है. सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है, जहां मृतकों की संख्या दस हजार के पार और संक्रमित मामलों की संख्या 92 हजार 472 है. स्पेन में अब तक 5 हजार 992 मौते हुई हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 73 हजार 235 हो गई है. जानें बाकी देशों का क्या हाल है.

अमेरिका में चीन से ज्यादा लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1 लाख 23 हजार 750 मामले सामने आए हैं जिनमें 2227 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन इस महामारी का केंद्र है जहां मरने वालों की संख्या 3300 और संक्रमित मामलों की संख्या 81,439 रही. हालांकि चीन से अब रोजाना 40-50 मामले सामने आ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में चीन से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

इटली में मरने वालों की संख्य 10,000 के पार

इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार को 889 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,000 के पार पहुंच गई. कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में इटली सबसे ऊपर है. देश में इस घातक बीमारी से कुल 10,023 लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में संक्रमण के कुल मामले 92,472 हो गए हैं.

स्पेन में पिछले 24 घंटे में 832 लोगों की मौत

स्पेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,982 हो गई. देश में यह महामारी अपने चरम पर पहुंचती प्रतीत होती है. इस बीच, सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 73 हजार से अधिक हो गई है. स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं.

फ्रांस में 319 और लोगों की मौत

फ्रांस में शनिवार को कोरोना वायरस से 319 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2,314 पर पहुंच गया. फ्रांस में अब तक संक्रमण के 37,575 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. 17,620 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 4,273 लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है.

ईरान में संक्रमित मामलों की संख्या हुई 35408 ईरान में कोविड-19 संक्रमण के चलते हाल में 144 नई मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 35408 हो गई है. इस बीच, मध्य पूर्व में महामारी से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित हुए देश तुर्की में भी कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है. ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमण के चलते ईरान में शुक्रवार तक 2517 मौतें हुईं.

पाकिस्तान में 1,400 से अधिक हुए मामले

पाकिस्तान में कोविड-19 के 12000 से अधिक संदिग्ध मामले हैं जबकि सत्यापित संक्रमणों की संख्या 1,400 के पार पहुंच गयी. पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों के केंद्र के रूप में उभरा है. पंजाब के 490, सिंध के 457, खैबर पख्तूनख्वा के 180, बलूचिस्तान के 133, गिलगित-बाल्टीस्तान के 107, इस्लामाबाद के 39 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दो मामले शामिल हैं. अब तक देश में 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है.

ब्रिटेन में अबतक 1000 से अधिक लोगों की मौत

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 260 मौतें सामने आयीं जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गई. शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. ब्रिटेन में 17,089 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget