एक्सप्लोरर

कोरोना का डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है- WHO ने किया आगाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे से कोई भी देश अभी तक बाहर नहीं है. डेल्टा स्वरूप खतरनाक है और यह वक्त के साथ बदल रहा है, जिस पर नजर रखने की जरूरत है.

संयुक्त राष्ट्र: दुनिया कोविड-19 महामारी के बेहद ‘खतरनाक दौर’ में है जिसके डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक हैं और वक्त के साथ लगातार बदल रहे हैं. ये कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस का. उन्होंने दुनिया को आगाह किया कि जिन देशों की कम आबादी को वैक्सीन लगी है, वहां अस्पतालों में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.

कोरोना के डेल्टा वेरिएन्ट पर WHO की चेतावनी

शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक हैं और कई देशों में तेजी से फैल रहा है. इसी के साथ ही हम इस महामारी के बहुत खतरनाक दौर में हैं.’’ गेब्रेयसस ने कहा, ‘‘कोई भी देश अभी तक खतरे से बाहर नहीं है. डेल्टा स्वरूप खतरनाक है और यह वक्त के साथ और बदल रहा है जिस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है.’’ उन्होंने दावा किया कि डेल्टा स्वरूप कम से कम 98 देशों में पाया गया है और उन देशों में तेजी से फैल रहा है जहां कम और ज्यादा टीकाकरण हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘जन स्वास्थ्य और सामाजिक उपाय जैसे कड़ी निगरानी, जांच, शुरुआती स्तर पर बीमारी का पता लगाना, आइसोलेशन और चिकित्सीय देखभाल अब भी महत्वपूर्ण हैं.’’

सभी देशों में 70 फीसद आबादी का हो टीकाकरण

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक का मानना है कि मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और घरों को हवादार रखने की की पर्याप्त व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से अगले साल तक हर देश की 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया. उन्होंने नसीहत दी कि इसके लिए एक साथ प्रयास सुनिश्चित किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘महामारी को खत्म करने, लोगों की जान बचाने, वैश्विक आर्थिक बहाली और खतरनाक स्वरूपों को पैदा होने से रोकने का ये सबसे अच्छा तरीका है. इस सितंबर के अंत तक हम नेताओं से सभी देशों के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने का अनुरोध कर रहे हैं.’’ गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने इस हफ्ते कहा था कि सबसे पहले भारत में पहली बार पाया गया डेल्टा स्वरूप अब करीब 100 देशों में पाया जा रहा है.

एक शख्स ने पिछले 50 सालों से एलियन के संपर्क में होने का दावा कर मचाई सनसनी

अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से ज्यादा नए साइलो बना रहा है चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget