एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: WHO के विशेषज्ञों ने इन लोगों के लिए किया कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक का समर्थन

Corona Vaccine: विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश सबूत पर आधारित है कि ब्रेकथ्रू संक्रमण दर की रिपोर्ट ज्यादातर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों से ही आई है.

Corona Vaccine: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को कोविड-19 वैक्सीन का अतिरिक्त डोज इस्तेमाल करने की सिफारिश की है. उसकी दलील है कि कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से लोगों को टीकाकरण के बाद भी बीमारी या 'ब्रेकथ्रू संक्रमण' (Breakthrough Infection) का जोखिम अन्य की तुलना में ज्यादा होता है. टीकाकरण के बाद संक्रमित होने के मामलों को वैज्ञानिक ‘ब्रेकथ्रू’ संक्रमण कहते हैं क्योंकि कोरोना वायरस उस हिफाजती दीवार को तोड़ देता है जो वैक्सीन प्रदान करती है.

कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को तीसरे डोज की सिफारिश 

विश्व स्वास्थ्य संगठन में टीकाकरण पर विशेषज्ञों के स्ट्रेटेजिक ए़डवायजरी ग्रुप ने कहा कि कमजोर इम्यून सिस्टम के लोगों में प्राइमरी टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 की गंभीर बीमारी का ज्यादा जोखिम होता है. वैक्सीन डायरेक्टर केट ओ ब्राउन ने बताया कि वैक्सीन की तीसरी खुराक का मशविरा सबूत के आधार पर दिया गया है और ब्रेकथ्रू संक्रमण दर की रिपोर्ट ज्यादातर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों से ही आई है.

पैनल ने चाइनीज कंपनी सिनोफार्म और सिनोवाक की बनाई वैक्सीन से टीकाकरण पूरा कराने वालों को भी सलाह दी. उसके मुताबिक टीकाकरण के एक से तीन महीने बाद 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र वालों को अतिरिक्त डोज लगवाना चाहिए. उसके लिए लैटिन अमेरिका में होने वाली रिसर्च के दौरान सामने आए सबूत का हवाला देते हुए बताया गया कि वक्त के साथ वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा कम हो जाती है.

विशेषज्ञों के स्वतंत्र पैनल के सचिव जोखम होमबेक ने बताया कि सिनोफार्म और सिनोवाक के अवलोकन डेटा से स्पष्ट होता है कि बुजुर्ग समूह में दो डोज के बाद वैक्सीन कम अच्छा प्रदर्शन करती है. उन्होंने कहा, "हम ये भी जानते हैं कि तीसरी खुराक से मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स पैदा होता है. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि उससे कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों और बुजुर्गों को ज्यादा बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी."

WHO का पैनल 11 नवंबर को बूस्टर डोज के डेटा की करेगा समीक्षा

पैनल ने सिनोफार्म और सिनोवाक की वैक्सीन इस्तेमाल करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों से आग्रह किया कि पहले बुजुर्ग आबादी में वैक्सीन का दो डोज कवरेज पूरा करें और फिर तीसरी खुराक दिए जाने पर काम करना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन का ये ग्रुप स्वतंत्र विशेषज्ञों पर गठित है जो नीति तैयार करता तो है मगर नियामक सिफारिश नहीं देता. ओ ब्राउन ने बताया कि इम्यूनिटी की संभावित कमी और वेरिएन्ट्स पर सवाल के बीच पैनल 11 नवंबर को आयोजित बैठक में बूस्टर डोज के वैश्विक डेटा की समीक्षा करेगा.

Nobel Prize In Economics: अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की अधिकारियों से अपील- लोगों का जीवन स्तर सुधारने के प्रयास करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget