एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः पाकिस्तान में संक्रमित लोगों की तादाद में बढ़ोतरी, अब तक 1571 लोग COVID-19 पॉजेटिव

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 1571 लोग संक्रमित है. यह संख्या लगातार बढ़ रही है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद रविवार को बढ़कर 1571 हो गई. दूसरी ओर सरकार ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर रही है और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए देश भर में सेना की तैनाती की गई है.

स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. जफर मिर्जा ने अपनी दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की वजह से पाकिस्तान में वायरस का प्रकोप काबू में है. उन्होंने हालांकि कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,106 संदिग्ध मामले सामने आए हैं और ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 13,324 हो गई है.

पाकिस्तान में रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना वायरस के चार, बलूचिस्तान में तीन और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चार मामलों की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मुल्क में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब है, जहां 571 मामले सामने आ चुके हैं.

इसके बाद सिंध में 502, खैबर पख्तूनख्वा में 1192, बलूचिस्तान में 141, गिलगित-बल्तिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह लोग इस घातक विषाणु की चपेट में आए हैं.

देश में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 की हालत नाजुक है और 28 मरीज ठीक हो चुके हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदर ने ट्वीट कर बताया कि प्रांतीय सरकार ने कोरोना वायरस के और मरीज़ों की पहचान करने के लिए लोगों की जांच करने की गति को बढ़ा दिया है.

उन्होंने बताया कि पंजाब में अबतक 13,380 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है.इससे पहले दिन में चीन से राहत सामग्री लेकर पाकिस्तान वायुसेना का एक विमान इस्लामाबाद हवाई अड्डे पहुंचा.चीन से एक विशेष विमान आठ चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम और राहत सामग्री लेकर शनिवार को यहां पहुंचा था.

यह टीम कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने में पाकिस्तान की मदद करने के लिए यहां आई है.सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्ज़ा ने कहा कि पाकिस्तान में एक भी ऐसा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया जो हाल फिलहाल में चीन की यात्रा पर गया था.

यह पाकिस्तानी और चीन की सरकारों के बीच समन्वय की वजह से हो पाया. उन्होंने कहा कि आंतरिक दबाव के बावजूद पाकिस्तानी छात्रों को वुहान में रखना सही फैसला था.

पाकिस्तान की हुकूमत ने कोरोना वायरस को देखते हुए ईरान और अफगानिस्तान के साथ लगती पश्चिम सीमा और भारत के साथ लगती पूर्वी सरहद को दो और हफ्तों के लिए बंद रखने का फैसला किया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मुईद यूसुफ ने शनिवार को कहा कि देश में बढ़ते हुए कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.उन्होंने यह भी कहा कि चार अप्रैल तक देश में सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी.

रविवार को, बैंकाक से फंसे हुए पाकिस्तानियों को लाई एक विशेष उड़ान को इस्लामाबाद में उतरने दिया गया. सभी यात्रियों को एक पृथक केंद्र में ले जाया गया. उन्हें घर भेजने से पहले उनका परीक्षण किया जाएगा.

इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स के जल्दी सेहतमंद होने की कामना की.जॉनसन और चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget