एक्सप्लोरर

Coronavirus reinfection: टीका लगवा चुके तीन लोग पाए गए पॉजिटिव, जानिए आखिर खबर के पीछे का पूरा सच क्या है

कोरोना वायरस वैक्सीन को लगवाने के बाद भी अगर किसी के संक्रमित होने की खबर आ रही है तो ये खबर लोगों को चिंता में डाल सकती है और इसीलिए आपको यहां ऐसी खबर का पूरा सच बताया जा रहा है.

हवाई स्वास्थ्य विभाग ने तीन मामलों का एलान किया है जिसमें पूरी तरह से टीका लगाया हुआ व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो गया. खबरों के मुताबिक, ये शख्स हवाई का स्वास्थ्य कर्मी है और उसने कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज लिया था. मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पूरी तरह टीकाकरण का मतलब शख्स को मॉडर्ना या फाइजर की वैक्सीन का दोनों डोज लगना है.

पूरी तरह टीकाकरण के बाद भी पॉजिटिव

आंशिक रूप से डोज लगवा चुके एक नागरिक में भी ब्रिटिश वैरिएन्ट B.1.1.7 पाए जाने का 8 मार्च को सनसनीखेज मामला सामने आया है. 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी ने वैक्सीन का दोनों डोज लेने के एक महीने बाद सफर किया था. शख्स और उसके सह यात्री को कोई लक्षण नहीं था और घर आने से पहले उन्होंने जांच करवाया. हवाई पहुंचने पर सामने आए जांच नतीजों से पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ.

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित होने की वजह यात्रा हो सकती है. स्वास्थ्य विभाग के हवाले से कहा गया, "शख्स और सह यात्री की यात्रा पूर्व जांच हवाई लौटने के क्रम में थी. यात्रियों के हवाई पहुंचने के बाद परीक्षण के नतीजे में दोनों शख्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए." डॉक्टर जोश ग्रीन ने स्पष्ट किया, "याद रखें, 95 फीसद लोगों को वैक्सीन से इम्यूनिटी मिल जाती है और 5 फीसद को मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन से नहीं मिलती. इसलिए, 20 लोगों में से एक को अभी भी इम्यूनिटी नहीं मिल सकती और कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है."
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मामले आश्चर्यजनक नहीं हैं और हवाई में 1 लाख 65 हजार लोगों को पूरी तरह डोज दिया जा चुका है. वैक्सीन 95 फीसद प्रभावी साबित हुई, इसका मतलब हुआ कि कुछ लोगों को कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है. तीनों संक्रमित लोगों में से किसी को गंभीर लक्षण नहीं उभरा है या दूसरों तक वायरस नहीं फैलाया है.
विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर लिब्बी चर ने प्रेस रिलीज में कहा, "वास्तव में महत्वपूर्ण बात ये है कि टीकाकरण होना हमें गभीर बीमारी, अस्पताल में दाखिल होने और मौत से रोकता है. इसी वजह से वास्तव में हमारे लिए वैक्सीन की जरूरत है. शुक्र है, उनके लक्षण मामूली थे, ये बिल्कुल वही है जो वैक्सीन मुहैया कराती है, लेकिन आप कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं."

क्या आप वैक्सीन लेने के बाद पॉजिटिव हो सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, वैक्सीन लगवाना आपको सुरक्षित कर सकता है. लेकिन आपको अभी भी महामारी के बुनियादी नियम जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता का पालन करने की जरूरत होगी. नियमों के पालन में नाकामी आपको खतरे में डाल सकती है. सीडीसी ने एक बयान में पहले कहा था, "वैक्सीन से सुरक्षित लोगों को अभी भी कोविड-19 संक्रमण की संभावना हो सकती है.

वायरस के फैलाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

इसका सीधा जवाब है कि आप सुरक्षात्मक उपायों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. टीकाकरण शुरू है लेकिन वायरस ने हमें छोड़ा नहीं है. कोविड-19 से संक्रमित लोगों के सामने खुद को प्रदर्शित करना आपको दोबारा संक्रमण के खतरे में डाल सकता है. कोविड-19 वैक्सीन का दो डोज सीमित समय के लिए आपको सुरक्षित रख सकता है मगर बिना मास्क के आपको घूमने की आजादी नहीं देता.

Coronavirus: देशभर में 1 करोड़ 14 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, MP में 797 और कर्नाटक में सामने आए 932 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 645 नए केस, अब तक 3897 लोगों की हो चुकी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget