एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोविड-19 के लिए प्लाज्मा ट्रीटमेंट को मंजूरी, राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाई मुहर

अमेरिका में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए कोन्वलेसेंट प्लाज्मा से उपचार को अधिकृत करने की डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है. साथ ही इस कदम को एक बड़ी कामयाबी बताया गया है.

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए कोन्वलेसेंट प्लाज्मा से उपचार को अधिकृत करने की रविवार को घोषणा की. इस कदम को वह “एक बड़ी कामयाबी” बता रहे हैं, उनके शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे “उम्मीदों भरा” बताया है. जबकि अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी खुशी मनाने से पहले इस पर और अध्ययन की जरूरत है.

यह घोषणा तब की गई है जब व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने शिकायत की कि खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से बीमारी के लिए टीका और उपचार स्वीकृत करने में राजनीतिक दृष्टि से प्रेरित देरी की जा रही है. जिसकी वजह से ट्रंप के पुनर्निर्वाचन की संभावानाएं घट रही हैं.

रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन की पूर्व संध्या पर, ट्रंप ने रविवार शाम हुई प्रेस वार्ता में प्लाज्मा थेरेपी अधिकृत किए जाने की एफडीए की घोषणा के केंद्र में खुद को रखा. इससे कुछ मरीजों को इलाज हासिल करने में सहूलियत होगी लेकिन यह एफडीए की पूर्ण स्वीकृति के समान नहीं होगा.

कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों से लिया गया प्लाज्मा एंटीबॉडीज से पूर्ण होता है और बीमारी से लड़ने वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. लेकिन अब तक के साक्ष्य इस बारे में ठोस प्रमाण नहीं देते कि यह कैसे काम करता है, किस वक्त यह थेरेपी दी जानी चाहिए और इसकी खुराक कितनी हो.

आपात प्राधिकरण की व्याख्या करते हुए एक पत्र में, एफडीए के लिए मुख्य वैज्ञानिक, डेनिस हिंटन ने कहा, “कोविड-19 कोन्वलेसेंट प्लाज्मा को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए देखभाल का नया मानक नहीं माना जाना चाहिए. अन्य विश्लेषणों और जारी व नियंत्रित क्लिनिकल परीक्षणों से आने वाले महीनों में अतिरिक्त डेटा सामने आएगा.”

लेकिन ट्रंप ने अपने सहयोगियों को स्पष्ट कर दिया है कि वह वायरस के खिलाफ जंग में अच्छी खबर बताने के इच्छुक हैं और इसके समय ने उन्हें गति के साथ अपने सम्मेलन की तरफ बढ़ने की इजाजत दी है. ट्रंप और उनके सहयोगी इसे “बड़ी” उपलब्धि बता रहे हैं और इसकी घोषणा उन्हें व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम से की.

यह भी पढ़ें.

अमेरिकाः ट्रंप पर बहन ने लगाए गंभीर आरोप, राष्ट्रपति को बताया- 'निर्दयी और झूठा'

कोरोना की लड़ाई में भारत से पिछड़ा अमेरिका, 1.80 लाख मौत के बाद अब प्लाज्मा थेरेपी से इलाज को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज

Embed widget