एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में लगातार 7 दिनों से आ रहे हैं 2 लाख से भी कम नए केस, एक्टिव मामलों में भी गिरावट

भारत में अब तक कुल 2,84,41,986 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 3,37,989 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहीं संक्रमण से अब तक कुल 2,63,90,584 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले और पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है, उसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. भारत में पिछले 24 घंटों में 1,34,154 नए मामले दर्ज किए हैं. देश में लगातार 7 दिनों से 2 लाख से भी कम नए केस सामने आ रहे हैं. वहीं हर दिन संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है और पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है. 
 
देश में पिछले 24 घंटो में 2,887 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही भारत में अब तक कुल 2,84,41,986 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 3,37,989 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहीं संक्रमण से अब तक कुल 2,63,90,584 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
 
अब भारत में 17,13,413 एक्टिव केस यानी वो मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हर दिन एक्टिव केस में कमी आ रही है. 10 मई को भारत में 37,45,237 एक्टिव केस थे, लेकिन अब उसकी संख्या में गिरावट आई है. ये गिरावट पिछले 21 दिनों से लगातार जारी है.  वहीं पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो उसमे भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक वीकली पॉजिटिविटी रेट-
  • 9 मई को 22.57%
  • 14 मई को 20.08%
  • 19 मई को 16.95%
  • 24 मई को 12.66%
  • 29 मई को 9.84%
  • 3 जून को 7.66% हो गया.
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 6.21% है.
संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो उसमें भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
  • 24 अप्रैल को 2,19,838
  • 02 मई को 3,07,865
  • 10 मई को 3,53,818
  • 18 मई को 4,22,436
  • 26 मई को 2,95,955
  • 03 जून को 2,11,499 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं.
हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले और पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है, उसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन अगर सावधानी नहीं बरती तो इसमे भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए हाथ धोते रहे, मास्क पहने, दो गज की दूरी रखें और वैक्सीन जरूर लगवाएं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget