एक्सप्लोरर

Omicron Subvariant BA.4 Case: रूस में मिला ओमिक्रोन का सबसे अधिक खतरनाक सब वेरिएंट BA.4

Russia Omicron Subvariant BA.4 Case: रूस में ओमिक्रोन का सबसे अधिक खतरनाक सब वेरिएंट BA.4 पाया गया है. रूस की राष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी (Rospotrebnadzor) ने इस बात का खुलासा किया है.

Russia Omicron Subvariant BA.4 Case: दुनिया में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट्स के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब रूस में कोरोना वायरस के स्ट्रेन ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट BA.4 सबसे अधिक घातक नया सब वेरिएंट पाया गया है. ये बेहद संक्रामक है. रूस (Russia) की राष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य निगरानी संस्था (Rospotrebnadzor) ने इसकी पुष्टि की है.

राष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य निगरानी संस्था (Rospotrebnadzor) के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलाजी में जीनोम रिसर्च के हेड कामिल खफीजोव (Kamil Khafizov) ने बताया कि हाल में प्रकाशित कई अध्ययनों से पता चला है कि BA.4 और BA.5 वेरिएंट, ओमिक्रोन के पहले के वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है. उन्होंने कहा, हालांकि रूस में कोरोना के जो भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें 95 फीसदी मामलों में BA.2 सब वेरिएंट ही पाया गया है. दो नेशनल लैब ने ओमिक्रोन सब वेरिएंट BA.4 के सबसे अधिक घातक सब वेरिएंट का पता लगाने के लिए BA.4 के उपवंश (sublineage) के वायरल जीनोम को VGARus डेटाबेस में सबमिट किया है. जीनोम रिसर्च के हेड कामिल खफीजोव ने बताया कि ये सैंपल मई लास्ट में लिए गए थे.

जाने BA.4 ओमिक्रोन सब वेरिएंट को

यह पाया गया है कि ओमिक्रोन के मूल वेरिएंट की तुलना में BA.4 वेरिएंट BA.2 वेरिएंट के साथ साम्यता साझा करता है. BA.4 ओमिक्रोन सब वेरिएंट L452R म्यूटेशन कैरी करता है जो पहले डेल्टा वेरिएंट में भी पाया गया था. इस तरह का विशिष्ट म्यूटेशन वायरस को अधिक संक्रामक बनाने और उसकी मानव कोशिकाओं पर हमला करने की शक्ति को बढ़ाता है. L452R म्यूटेशन प्रतिरक्षा कोशिकाओं (Immune Cells) द्वारा नुकसान से बचाव में एक अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा BA.4 सब वेरिएंट को मानव कोशिकाओं के स्पाइक प्रोटीन की बाइडिंग साइट के पास एक दूसरे म्यूटेशन जिसे F486V कहा जाता है. अध्ययनों के मुताबिक इस वजह से इस सब वेरिएंट को आंशिक तौर पर हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (Immune Response) से बचने में भी मदद मिलती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेताया था

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई में चेताया था कि Omicron सबलाइनेज BA.4 और BA.5 गैर-टीकाकरण (Unvaccinated Countries) वाले देशों में इस बीमारी को बढ़ा रहे हैं, हालांकि दुनिया भर में BA.2 सब वेरिएंट इस बीमारी को फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है. दक्षिण अफ्रीका में 10 जनवरी 2022 एकत्र किए गए एक नमूने में सबसे पहले BA.4 पाया गया था. इसके म्यूटेशन में ओमिक्रोन वैरियंट के ओरिजनल वेरिएंट जैसी साम्यता पाई गई, लेकिन यह BA.2 वेरिएंट जैसा ही है. मई लास्ट में ही B.A. 4 वेरिएंट के चार और B.A. 5  वेरिएंट के तीन केस महाराष्ट्र में मिले थे. 

ये भी पढ़ें:

Omicron Subvariant BA.4 Case: हैदराबाद में मिला भारत का पहला ओमिक्रोन बीए.4 केस, जानिए कितना है खतरा

COVID-19: तमिलनाडु में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 का पहला मामला सामने आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget