एक्सप्लोरर

चीन में फिर कोरोना की दस्तक, सामने आए 57 नए मामले

नेशनल हेल्थ कमिशन ने अपने डेली रिपोर्ट में कहा कि घरेलू स्तर पर मिले मामलों में से 36 बीजिंग और दो मामले लिओनिंग प्रांत के हैं. वहीं कमिशन के अनुसार, इस संक्रमण से शनिवार तक किसी के मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

बीजिंग: चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण करने के बाद से यहां पहली बार सबसे अधिक 57 नए मामले सामने आए है जिससे अधिकारी राजधानी बीजिंग में कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियों में जुट गए हैं. बीजिंग में हाल ही में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए जिनमें से 38 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं. अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को नौ बिना लक्षण वाले मरीज भी सामने आए. अभी बिना लक्षण वाले 103 मरीज अलग रह रहे हैं.

बिना लक्षण वाले मरीजों से बीमारी फैलने का खतरा अधिक

बिना लक्षण वाले मामले चिंता का सबब हैं क्योंकि ऐसे मरीज कोविड-19 से संक्रमित तो होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं होते. उनसे दूसरों में बीमारी फैलने का खतरा अधिक होता है.

एनएचसी ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा कि घरेलू संक्रमण के मामलों में से 36 बीजिंग में और दो लियाओनिंग प्रांत में सामने आए. बीजिंग में पिछले कुछ दिनों में 46 मामले सामने आए हैं जिसने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है.

चीन में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 83,132 पर पहुंच गई जिनमें से 129 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर है. एनएचसी ने बताया कि 78,369 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 4,634 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है. स्थानीय संक्रमण के मामले आने के बाद बीजिंग ने कोविड-19 संबंधी रोकथाम कदमों को कड़ा कर दिया है.

नए मामलों को देखते हुए शहर में प्रमुख खाद्य और सब्जी बाजार बंद कर दिए गए हैं

बीजिंग में पिछले तीन दिन में 46 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने ‘‘युद्ध स्तर’’ पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं और वे थोक खाद्य बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां से ज्यादातर मामले सामने आए हैं.

शिनफादी थोक बाजार में नए मामले आने से लोगों के बीच चिंता पैदा हो गई है क्योंकि यहां से राजधानी में सब्जियों और मांस उत्पादों की 90 फीसदी आपूर्ति होती है. शिनफादी बाजार के साथ ही शनिवार को छह अन्य बाजारों को भी बंद कर दिया गया.

बीजिंग में अधिकारियों ने शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया. इस बाजार में लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूने भी संक्रमित पाए गए हैं. बाजार से संबंध रखने वाले करीब 10,000 लोगों की जांच शुरू कर दी गई है. शुक्रवार को वहां छह लोग संक्रमित पाए गए थे.

आधिकारिक मीडिया ने यहां बताया कि चीन में ढाका से ग्वांग्झू तक की उड़ानों को चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है. 17 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है.

World Corona Update: 213 देशों में 78 लाख 59 हजार लोग संक्रमित, अबतक चार लाख से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget