एक्सप्लोरर

क्या गठिया की दवा कोरोना वायरस के इलाज में हो सकती है मददगार? क्लीनिकल ट्रायल में खुलासा

कोरोना वायरस के इलाज में क्या गठिया की दवा मददगार हो सकती है? ग्रीस में विशेषज्ञों ने सूजन कम करने वाली Colchicine का इस्तेमाल किया. क्लीनिकल ट्रायल के बाद शोध को सीमित करार देने की बात कही गई.

ग्रीस में कोरोना वायरस के इलाज में कोल्चिसिन (Colchicine) दवा का सकारात्मक प्रभाव देखा गया है. कोल्चिसिन गठिया के रोग में इस्तेमाल की जानेवाली पुरानी दवा है. विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित 105 मरीजों पर परीक्षण किया. इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

कोरोना वायरस के इलाज में गठिया की दवा का क्या काम?

ऑनलाइन शोध जर्नल ‘JAMA NETWORK OPEN’ में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक क्लीनिकल ट्रायल में 105 कोरोना संक्रमित मरीजों पर कोल्चिसिन दवा के प्रभाव का अध्ययन किया गया. इस दौरान तमाम मरीजों को पारंपरिक दवा का सेवन कराया जा रहा था. क्लीनिकल ट्रायल के तहत 55 मरीजों को कोल्चिसिन नहीं दिया गया जबकि 50 मरीजों ने सामान्य दवा के साथ कोल्चिसिन का इस्तेमाल किया. कोल्चिसिन दवा का इस्तेमाल करनेवाले मरीजों को प्रतिदिन तीन हफ्ते तक खुराक दी गई. करीब एक महीने तक जारी रहनेवाले शोध में कोल्चिसिन इस्तेमाल नहीं करनेवाले मरीजों में से 7 की स्थिति खराब हो गई जबकि प्रतिदिन एक गोली कोल्चिसिन लेनेवाले मरीजों में से सिर्फ एक की तबियत ज्यादा खराब होने का पता चला.

क्लीनिकल ट्रायल में Colchicine के नतीजे सकारात्मक

शोध के दौरान विशेषज्ञों को क्लीनिक ट्रायल के नतीजे आशावान जरूर दिखे मगर उन्होंने अपने शोध को सीमित पैमाने पर करने की बात कही. उन्होंने ये भी बताया कि इस बारे में अभी और गंभीरतापूर्वक अध्ययन करने की जरूरत है. फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में मदद पहुंचाने के लिए दवा का सुझाव नहीं देने की अपील की. कोरोना वायरस संक्रमण से फैली महामारी के इलाज पर दुनिया भर में शोध जारी है. इसके लिए 100 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है. कोरोना वायरस को मात देनेवाले मरीजों के ब्लड प्लाजमा से भी इलाज पर शोध जारी है. विशेषज्ञों के मुताबिक कोल्चिसिन का परीक्षण भी इसी सिलसिले की एक कड़ी है.

यह भी पढ़ें-

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, प्रधानमंत्री इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद'

उल्लू का बच्चा औंधे मुंह क्यों सोता है? इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में मिला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget