एक्सप्लोरर

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, प्रधानमंत्री इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संसद में अपने दिए एक बयान से विवादों में घिर गए हैं.बजट सत्र के दौरान बोलते हुए इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' घोषित किया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक बयान विवादों में आ गया है. उन्होंने गुरुवार को ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' करार दिया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में साथ देकर पाकिस्तान को ‘शर्मिंदगी’ झेलनी पड़ी है.

बजट सत्र के दौरान इमरान खान ने संसद में कहा कि इस्लामाबाद को सूचित किए बिना ही अमेरिकी कमांडो पाकिस्तान में घुसे और ओसामा बिन लादेन की हत्या कर दी, उसके बाद से सभी ने पाकिस्तान को गालियां देना शुरू कर दिया. खान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा अन्य देश है, जिसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया हो और उसके लिए उसे शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी हो. अफगानिस्तान में अमेरिका की असफलता के लिए साफ-साफ पाकिस्तान पर दोष मढ़ा गया.’’

 उन्होंने आगे कहा, ‘‘अमेरिकी कमांडो जब ऐबटाबाद में घुसे और उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मार दिया, शहीद कर दिया तो वो पल पूरी दुनिया में बसे पाकिस्तानियों के लिए शर्मिंदगी का था. उसके बाद पूरी दुनिया हमें गालियां देने लगी. हमारा सहयोगी हमारे देश में घुसा और बिना सूचना दिए उसने किसी को मार दिया जबकि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में 70 हजार पाकिस्तानी मारे गए हैं.’’ आपको बता दें कि बिन लादेन को मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील्स ने मार गिराया था.

विपक्ष इमरान खान पर हमलावर

खान का बयान सामने आते ही विपक्ष इमरान खान पर हमलावर हो गया. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘‘ओसामा बिन लादेन एक आतंकवादी था और हमारे प्रधानमंत्री उसे शहीद बता रहे हैं. हजारों लोगों की हत्या के पीछे उसका हाथ था.’’ अपने संबोधन में खान ने कोरोना वायरस संकट पर सरकार के कदमों का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि महामारी की शुरुआत से ही नीतियों को लेकर कोई भ्रम, कोई विरोधाभास नहीं था.

भारत की तरह सख्त लॉकडाउन लगाने की मांग पर खान ने कहा, ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि हमारे सामने दोहरी समस्या है. हमें लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण और भुखमरी दोनों से बचाना था और जो गरीबी से मर रहे थे उन्हें भी.’’ लॉकडाउन से एक देश को क्या नुकसान हो सकता है यह दोहराते हुए खान ने कहा, ‘‘भारत की रिपोर्ट पूरी दुनिया के सामने है.’’ खान ने यह भी कहा कि कश्मीर मुद्दे को वैश्विक मंचों पर उठाने के लिए उनकी सरकार के पास पूरी योजना है.

कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज अब संभव, यूरोप में रेमडेसिवीर को संक्रमण की पहली दवा के रूप में मिली मान्यता

वैज्ञानिकों ने तैयार किया दुनिया के 'आठवें महाद्वीप' का नक्शा, ऑस्ट्रेलिया के करीब था अस्तित्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget