एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन ने शुरू की भारत से अपने नागरिकों को निकालने की कवायद, विशेष उड़ानों की कर रहा है व्यवस्था

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और रोगियों की संख्या करीब 1.40 लाख होने वाली है. ऐसे में चीन ने अपने नागरिकों को यहां से वापस बुलाने का फैसला किया है. कोरोना वायरस की शुरुआत दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई थी.

नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच अब चीन अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है. नई दिल्ली स्थित चीन दूतावास ने भारत में मौजूद चीनी छात्रों, कारोबारियों, पर्यटकों के वापस लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन की कवायद शुरु की है.

चीन दूतावास की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक किसी परेशानी या संकट से जूझ रहे ऐसे चीनी नागरिक जो देश लौटना चाहते हैं उनके लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि चीन सरकार ने साफ कर दिया है कि इस यात्रा का खर्च नागरिकों को खुद उठाना होगा. साथ ही इसके लिए उन्हें 27 मई को रात नौ बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना होगा.

चीन सरकार भारत में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर रही है. चीनी एयरलाइंस की उड़ानें चीन में शंघाई, गुआंगझाओ, जियांग, चोंगचिंग, झेंगझाओ आदि शहरों के लिए जाएगी.

हालांकि इन उड़ान सेवाओं के साथ ही चीन सरकार ने अपने नागरिकों को यह भी सलाह दी है कि यदि बहुत जरूरत न हो तो वो यात्रा से परहेज करें. क्योंकि यात्रा के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है. साथ ही कोविड19 को लेकर भारतीय प्रावधानों का हवाला देते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि चीन जाने के बाद जल्द ही भारत लौटना संभव नहीं होगा.

महत्वपूर्ण है कि लॉकडाउन के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, फ्रांस, इजराइल समेत कई देशों ने अपने हजारों नागरिकों को ले जा चुके हैं. वहीं भारत भी वंदे भारत मिशन के तहत बीते एक महीने से दुनिया के कई देशों से अपने लोगों को निकाल रहा है. वहीं चीन के वुहान से भारत कुछ विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल लिया था.

स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस की दूसरी स्कॉवड्रन 'फ्लाईंग बुलेट्स' वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार मोदी सरकार 2.0 का एक साल: डिजिटल संवाद के जरिए 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी बीजेपी, कामकाज का करेगी प्रचार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में जहाजों को स्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को स्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
Israel-US Iran War Live: बगदाद एयरपोर्ट के पास रॉकेट और ड्रोन हमला, ईरान का दावा- 4 अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें
Live: बगदाद एयरपोर्ट के पास रॉकेट और ड्रोन हमला, ईरान का दावा- 4 अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें
Iran US War: हमलों के बीच मिडिल ईस्ट के फुजैराह बंदरगाह से बचकर निकला भारतीय टैंकर, जानें कितना तेल पहुंचेगा देश
हमलों के बीच मिडिल ईस्ट के फुजैराह बंदरगाह से बचकर निकला भारतीय टैंकर, जानें कितना तेल पहुंचेगा देश
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget