एक्सप्लोरर

Corona in China: चीन में तेजी से फैलने लगा कोरोना, दुनिया में बढ़ी दहशत, 2 साल बाद एक दिन में 3300 से ज्यादा नए केस दर्ज

चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है. जिलिन शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है.

चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर से पैर पसार रही है. कई शहरों में कोरोना संक्रमण में मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. चीन में रविवार को 3,393 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं. करीब दो साल बाद पहली बार 3300 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक फरवरी 2020 के बाद से ये संक्रमण का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है. कोरोना के मामले बढ़ने से कई शहरों में फिर से कुछ प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं. कई शहरों में लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है. स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई है. 

चीन में कोरोना के मामले बढ़े, शंघाई में स्कूल बंद

चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है. इसके साथ ही कई पूर्वोत्तर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके. देश में करीब 19 प्रांतों में ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप है. एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी है कि जिलिन शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया की सीमा से लगे हुंचुन शहर को 1 मार्च को बंद कर दिया गया था. सिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए शहर में तीन अस्थायी अस्पताल बनाए गए.

कोरोना से अबतक दुनियाभर में 60 लाख से अधिक की मौत

चीन में ही पहली बार वायरस का पता चला था. जिसके बाद से चीन में जीरो कोविड पॉलिसी लागू है. चीन ने काफी सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन, ट्रैवल बैन समेत कई प्रतिबंध लागू किए थे. चीन पर ही इस वायरस को फैलाने के आरोप भी लगे थे. दुनियाभर में कोरोना के मामले कुछ कम जरूर हुए हैं लेकिन एक बार फिर से चीन में संक्रमण बढ़ने से चिंता बढ़ गई है.

दुनियाभर में कोरोना के मामले 44.66 करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं. वहीं इस बीमारी से मृतकों की संख्या करीब 60 लाख के आसपास पहुंच गई है. ये भी गौर करने वाली बात है कि पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के 5 करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान खतरनाक बीमारी से दो लाख से अधिक लोगों की जान गई है.

ये भी पढ़ें:

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इजरायल से की मध्यस्थता की अपील, कहा- समर्पण नहीं करेंगे

फ्रांस में कोरोना से निपटने के लिए बड़ी पहल, 80 की उम्र पार कर चुके लोगों को लगेगी वैक्सीन की चौथी खुराक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget