एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: अमेरिका में अबतक 3000 से ज्यादा की मौत, इटली टॉप पर, जानें दुनिया का हाल

कोरोना वायरस कम से कम 177 देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है. जानें दुनिया के बाकी देशों का हाल, जहां कोरोना ने जबरदस्त कहर बरपाया है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 86 हजार 958 हो गई है. अब तक 37 हजार 843 की मौत हुई है और 1 लाख 65 हजार 932 लोग ठीक हुए हैं. इटली में अब तक सबसे ज्यादा 11 हजार 591 मौतें हुई हैं. मौत के मामले में दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 7713 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में भी 3170 मौत हुई है और 1 लाख 64 हजार 266 लोग संक्रमित हैं. कोरोना वायरस कम से कम 177 देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है. जानें दुनिया के बाकी देशों का हाल, जहां कोरोना ने जबरदस्त कहर बरपाया है.

वॉशिंगटन में लोगों को घर में रहने का आदेश

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. न्यूयॉर्क के बाद अमेरिका की राजधानी में वॉशिंगटन में सभी लोगों को घर में रहने को कहा गया है. अमेरिका में कोरोना वायरस से 1 लाख 64 हजार 266 लोग संक्रमित हैं और 3170 लोगों की मौत हुई है. दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले अमेरिका में हैं.

Coronavirus Full Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 के पार पहुंची, जानें किस राज्य में आज क्या हुआ

चीन में अबतक 3305 लोगों की मौत

चीन में 48 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. देश में वायरस से मृतकों की संख्या 3,305 हो गई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को कहा कि चीनी भूभाग पर सोमवार को कोविड-19 का कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जो घरेलू स्तर पर फैला हो. चीन में विदेशों से संक्रमित होकर आए 48 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल 81,518 मामले हैं.

इटली में 12 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण को जड़ से खत्म करने की खातिर लॉकडाउन की अवधि अप्रैल माह के मध्य तक बढ़ा दी है. प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने सोमवार को कहा कि बंद में किसी भी तरह की ढील धीरे-धीरे करके ही दी जाएगी ताकि इटली ने अब तक इस संक्रमण के खिलाफ जो कुछ भी सफलता हासिल की है, उस पर पानी न फिर जाए. इटली में संक्रमण के 1 लाख 1739 मामले हैं. वहीं देश में 11 हजार 591 मौतें हुई हैं.

ईरान में अबतक 2757 मौतें

ईरान में रविवार को कोरोनावायरस से 123 अतिरिक्त मौतें हुईं. इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2757 हो गई है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपुर ने रविवार को कहा कि शनिवार से अबतक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41495 हो गई है. अबतक 12,391 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.

स्पेन में 7716 लोगों की मौत

देश में अबतक 7 हजार 716 की मौत हुई है. वहीं, 87 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं. स्पेन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराया गया है और अधिकारियों को उम्मीद है कि नये मामलों की वृद्धिदर में कमी का अभिप्राय है कि स्पेन संकट के चरम पर पहुंच गया है.

फ्रांस में 3024 लोगों की मौत

फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर कुल 3024 हो गई. इस समय करीब 19,000 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 4,632 लोग आईसीयू में हैं. देश में 44 हजार से ज्यादा संक्रमित लोग हैं.

पाकिस्तान में एक दिन में 7 लोगों की मौत

पाकिस्तान में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते एक दिन में सात लोगों की मौत होने के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई. वहीं देश में अब तक कुल 1,775 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,775 मामलों में से पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 651 मामले सामने आए हैं. इसके बाद सिंध से 566 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है.

दक्षिण अफ्रीका में 1,280 मामले

दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,280 हो गई है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ज्वेलि मकीज ने दी. अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं वर्तमान में 21 दिनों के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन घोषित किया गया है.

जर्मनी की चांसलर मर्केल संक्रमित नहीं

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के जांच में तीसरी बार कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई है. उनके प्रवक्ता स्टीफन सीबेरट ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को स्टीफन सीबेरट की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मर्केल सभी सरकारी कार्यों को अपने क्वारंटाइन (एकांतवास) से ही देखेंगी. गौरतलब है कि चांसलर की स्वास्थ्य जांच करने आए डॉक्टर के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से 65 वर्षीय मर्केल 22 मार्च से सेल्फ क्वारंटाइन में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget