एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनियाभर में साढ़े सात लाख संक्रमित मरीज, अमेरिका-इटली और स्पेन में जारी है मौत का सिलसिला

इटली में कोरोनावायरस के कारण लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है, जबकि सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के करीब आ रही है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 2,400 से अधिक पहुंचा गया जो तीन दिन के भीतर दोगुनी संख्या है और इनमें से एक चौथाई मौत अकेले न्यूयॉर्क शहर में हुई है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 21 हजार 412 हो गई है. अब तक 33 हजार 956 की मौत हुई है और 1 लाख 51 हजार 4 लोग ठीक हुए हैं. इटली में अब तक सबसे ज्यादा 10 हजार 779 मौतें हुई हैं. मौत के मामले में दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 6,803 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में भी 2,484 मौत हुई है और 1 लाख 42 हजार 47 संक्रमित हैं. कोरोना वायरस कम से कम 177 देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है. जानें दुनिया के बाकी देशों का हाल, जहां कोरोना ने जबरदस्त कहर बरपाया है.

इटली में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

इटली में कोरोनावायरस के कारण लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है, जबकि सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के करीब आ रही है. संक्रमण, मृत्यु और ठीक होने की कुल संख्या बढ़कर 97 हजार 689 हो गई है. इटली में 21 फरवरी को पहली बार महामारी फैलने के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हजार 779 हो गई. संक्रमित लोगों में 26,676 अस्पताल में भर्ती हैं और 3,856 इन्टेन्सिव केयर में हैं.

Coronavirus Full Updates: देश में 1139 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, 27 की मौत, 90 ठीक भी हुए

स्पेन में 24 घंटे में 838 लोगों की मौत

स्पेन में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में 838 लोगों की मौत हो गई है. स्पेन में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है. देश में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराया गया है और अधिकारियों को उम्मीद है कि नये मामलों की वृद्धिदर में कमी का अभिप्राय है कि स्पेन संकट के चरम पर पहुंच गया है. देश में अबतक 6 हजार 803 की मौत हुई है. वहीं, 80 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं.

अमेरिका में 2,612 लोगों की मौत

अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 2,400 से अधिक पहुंचा गया जो तीन दिन के भीतर दोगुनी संख्या है और इनमें से एक चौथाई मौत अकेले न्यूयॉर्क शहर में हुई है. अमेरिका में कोरोना वायरस से 1,42,047 लोग संक्रमित हैं. अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन में संक्रामक रोग मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ ने भयावह आशंका जताई कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है.

फ्रांस में कल 292 लोगों की मौत

फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 292 लोगों की मौत हो जाने के कारण देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर कुल 2,606 हो गई. इस समय करीब 19,000 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 4,632 लोग आईसीयू में हैं. इस वायरस से शनिवार को 319 लोगों की मौत हुई थी. यानी पिछले 24 घंटों में हुई मौत की संख्या शनिवार को हुई मौत की संख्या से कम है, लेकिन इस आंकड़े में केवल अस्पताल में हुई मौत शामिल है.

ईरान में अबतक 2640 मौत

ईरान में रविवार को कोरोनावायरस से 123 मौत हुईं. इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2640 हो गई. शनिवार से अबतक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 38309 हो गई है. अबतक 12,391 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. 3,467 मरीजों की हालत नाजुक है.

पाकिस्तान में संक्रमितों की तादाद 1571 हुई

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 1571 हो गई है. दूसरी ओर सरकार ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर रही है और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए देश भर में सेना की तैनाती की गई है. देश में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 की हालत नाजुक है और 28 मरीज ठीक हो चुके हैं.

चीन में सामान्य हो रहे हैं हालात

चीन का वुहान शहर जहां पिछले साल यह वायरस सबसे पहले उभरा था, वहां हालात कुछ सामान्य हुए हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जन स्वास्थ्य को सबसे बड़ा खतरा संक्रमण के आयातित मामलों से है. करीब ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद वुहान वापस लौट रहे स्थानीय लोगों की मदद में लगे हान ली ने कहा, ‘‘शुरुआत में हम अधिक भयभीत थे और सोचते थे कि विदेश ही सुरक्षित हैं लेकिन अब स्थिति दूसरी है. ऐसा लगता है चीन अधिक सुरक्षित है.’’

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: न्यूयॉर्क में COVID-19 से मरने वालों की तादाद सात सौ के पार, ट्रंप बोले- अभी और तेजी से मृत्यु दर बढ़ेगी

Coronavirus: प्रियंका गांधी ने लिखा टेलीकॉम कंपनियों को खत, एक महीने के लिए कॉल्स-इंटरनेट फ्री करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget