एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन में अब तक 630 की मौत, मुंबई पोर्ट पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

कोरोना वायरस की चपेट में आने से चीन में अब तक कम से कम 630 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वायरस की चपेट में 24 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं. भारत में रक्षात्मक कदम के तौर पर मुंबई पोर्ट पर चीनी क्रू मेंबर्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

वुहान: चीन के वुहान और इसके आसपास के शहरों में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस की चपेट में आने से अब तक कम से कम चीन में 630 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं. इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अभी तक कोई कारगर उपाए नहीं किया जा सका है. सरकार और प्रशासन फिलहाल यही कोशिश कर रही है कि इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आएं.

मुंबई पोर्ट पर रखी जा रही कड़ी नजर

वहीं, इस वायरस के डरावने रूप के सामने आने के बाद से भारत में भी रक्षात्मक कदम उठाए गए हैं. देश में अब तक कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आ चुके हैं. इन मरीजों का आइसोलेटेड वॉर्ड में इलाज चल रहा है. देश में चीन से आने वाले हर व्यक्ति की एयर पोर्ट पर चेकिंग की जा रही है. इसी के तहत मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैच संजय भाटिया ने कहा है कि यहां किसी भी जहाज में अगर चीन के क्रू मेंबर रहते हैं तो उनकी पहले मेडिकल चेकिंग की जाती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए पब्लिक हेल्थ ऑफिसर को भेजा जाता है. उन्होंने कहा कि चीन से आने वाले किसी क्रू मेंबर को शहर में या कहीं बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

संजय भाटिया ने बताया कि पोर्ट पर आने वाले शिप के क्रू मेंबर की पूरी लिस्ट हमें दी जा रही है. इसमें यह भी बताया जा रहा है कि क्या किसी क्रू मेंबर ने पिछले 15 दिनों में चीन की यात्रा की है. उन्होंने कहा कि यहां जहाजों को अपना कूड़ा भी फेंकने नहीं दिया जा रहा है.

कोरोना वायरस के बारे में बताने वाले डॉक्टर की मौत 

इससे पहले बता दें कि चीन में जिस डॉक्टर ने सबसे पहले कोरोना वायरस के केस के बारे में बताया था उनकी मौत हो गई है. डॉक्टर ली वेनलियांग ने पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस के बारे में बताया था. सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि 34 साल के वेनलियांग ने दूसरे डॉक्टरों को महामारी के बारे में चेतावनी देने की कोशिश की थी और उनकी गुरुवार को वुहान में कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई. वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में वुहान में कोरोना वायरस के सामने आने की जानकारी दी थी.

हाल ही में कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात तौर पर सरकार ने अहम फैसला लिया था. इसके तहत सरकार ने बाहर भेजे जाने वाली यानी निर्यात किए जाने वाले सभी तरह के मास्क पर बैन लगा दिया था. चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद इस तरह के उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस के बारे में पहली बार चेतावनी देने वाले चीनी डॉक्टर की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget