एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: वैश्विक महामारी के खिलाफ कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स के गठन का एलान, 31 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू

पाकिस्तान में 168 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या 1369 हो गई है.इमरान की सरकार ने हालात से निपटने के लिए कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स का गठन करेगी. वैश्विक महामारी की जंग में हिस्सा लेनेवाले युवाओं के लिए 31 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति का मुकाबला करने के लिए 'कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स' बनाने का एलान किया है. ये फोर्स लोगों के घरों में जाकर खाना पहुंचाने का काम करेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के लिए कोरोना फंड की मंजूरी देने का संकेत भी दिया.

'कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स' का गठन

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार 'कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स' का गठन करने जा रही है. कोरोना वायरस ने कई सारी समस्याओं को जन्म दे दिया है. इन समस्याओं का मुकाबला करने में हमें युवाओं की भी जरूरत होगी. ऐसे युवा जो इस जंग में हिस्सा लेना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई 31 मार्च से शुरू होगी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही कोरोना फंड का भी एलान किया जाएगा. जिसका मकसद बेरोजगारों और दैनिक मजदूरों तक मदद पहुंचाना होगा. उन्होंने विदेशों में बसे अप्रवासी पाकिस्तानियों से भी मुसीबत की इस घड़ी में मदद करने की अपील की. उन्होंने उनसे डॉलर को पाकिस्तानी बैंकों में जमा करने को कहा.

इमरान ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों की बदहाली के सवाल पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम तो डेढ़ साल से सरकार चला रहे हैं मगर इससे पहले तो 30 साल तक लोग सरकार में रहे. उन्होंने बजाए अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में कराने के जनता के टैक्स के पैसों से विदेशों में इलाज करवाए. अब वक्त आ गया है कि हम अपने अस्पताल पर ध्यान दें. इससे पहले इमरान खान को कोरोना वायरस की जंग में सरकार के देर से उठाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने श्रमिक वर्ग के लिए 200 अरब रुपये आवंटित किए थे.

यह पुलिसवाला गाकर कर रहा है लोगों से लॉकडाउन में घरों में रहने की अपील, Video हुआ वायरल

कोविड-19: महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि, कुल मरीजों की संख्या 159 हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं', शी जिनपिंग-PM मोदी मुलाकात पर चीन ने क्या कहा?
'एक दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं', शी जिनपिंग-PM मोदी मुलाकात पर चीन ने क्या कहा?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'आपके समर्थन के लिए शु्क्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी
'आपके समर्थन के लिए शुक्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget