एक्सप्लोरर

Russia Party: यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस में हुई पार्टी पर हो गया बवाल, बिना कपड़ों के नजर आये सेलिब्रिटी

Controversy Over Russia Naked Party: क्रिसमस से पहले मॉस्को में हुई एक पार्टी ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस पार्टी में शामिल होने वालों के खिलाफ पुतिन समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Russia Party Controversy: यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित एक पार्टी पर जमकर विवाद हो रहा है. इस पार्टी में शामिल होने वाले हस्तियों की जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल, पार्टी को लेकर हंगामा इसलिए मचा हुआ है कि इनमें शामिल हुए लोगों ने कपड़े नहीं पहन रखे थे, ऐसे में इसे 'नग्न' पार्टी का नाम दिया जा रहा है. 

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (20 दिसंबर) को हुई इस पार्टी की मेजबानी मीडिया हस्ती अनास्तासिया इविलेवा ने नाइट क्लब मुताबोर में की थी. पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं. कई रूसी अधिकारियों ने कहा है कि यह देश के मूल्यों के खिलाफ है. सोशल मीडिया पर पार्टी के वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ता चला गया. 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी दिखीं पार्टी में 

बुधवार को हुई इस पार्टी के फुटेज में पॉप स्टार फिलिप किर्कोरोव, लोलिता और दिमा बिलन के साथ-साथ टीवी होस्ट और 2018 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार केन्सिया सोबचक सहित अन्य लोगों को कम कपड़ों में देखा गया, जिसके बाद इनकी जमकर आलोचना हुई. 

'देश की भावना का मजाक उड़ाया गया' 

पुतिन के समर्थकों का भी मानना है कि जब देश के लाखों लोग यूक्रेन के साथ युद्ध में मोर्चा संभाले हुए हैं ऐसे में इस तरह की पार्टियों के जरिये देश की भावना का मजाक उड़ाया जा रहा है. कुछ पुतिन समर्थकों ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में जाने वाले लोग देश के बाकी हिस्सों की तुलना में एक अलग दुनिया में रहते हैं. कुछ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इन लोगों का राज्य स्तर पर बहिष्कार किया जाना चाहिए.

इविलेवा ने दिया आलोचकों को जवाब 

इस पार्टी की आयोजक इविलेवा ने आलोचकों का जवाब देते हुए कहा, "हम सुंदर, दुबली-पतली पश्चिमी मॉडलों को देखते हैं और कहते हैं 'हे भगवान, वे बहुत सुंदर हैं, वे बहुत अच्छी हैं. जब हमारे सुंदर और फिट कलाकार सामने आते हैं, तो हर कोई कहता है: 'अरे, वे ऐसा कैसे कर सकते हैं" ? रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राजनेताओं ने इस पार्टी के बारे में जांच की मांग की है, उनके मुताबिक इस पार्टी में शामिल लोगों ने समलैंगिक मामलों को लेकर रूसी कानूनों का भी उल्लंघन किया है.

ये भी पढ़ें: 'तोड़फोड़ करने वालों पर हो तुरंत कार्रवाई...', US में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget