एक्सप्लोरर

तुम मुझे मार दोगे, लेकिन मैं...', कोलंबिया के राष्ट्रपति बोले-लालच के कारण मानव प्रजाति को मिटा देंगे ट्रंप

Colombia's President Gustavo Petro: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वो लालच की वजह से मानव प्रजाति को खत्म कर देंगे.

Colombia's President Gustavo Petro: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति लालच की वजह से मानव प्रजाति को खत्म करने जा रहे हैं.

अमेरिका और कोलंबिया अवैध प्रवासियों के मामले को लेकर  आमने-सामने आ गए हैं. प्रावासियों को निर्वासित करने के लिए बोगोटा आ रहे 2 अमेरिकी सैन्य विमानों को कोलंबिया ने एंट्री की इजाजत नहीं मिली थी.

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने लिखा, " ट्रंप, मुझे वास्तव में अमेरिका की यात्रा करना पसंद नहीं है, यह थोड़ा उबाऊ है, लेकिन मैं स्वीकार करता हूं कि वहां कुछ सराहनीय चीजें हैं. मुझे वाशिंगटन के अश्वेत लोगों के बीच जाना पसंद है. अमेरिका में अश्वेतों और लैटिनो को एक साथ आना चाहिए. "

 

उन्होंने आगे कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे वॉल्ट व्हिटमैन,पॉल साइमन, नोम चोम्स्की और मिलर पसंद हैं. मैं निकोला सैको और बार्टोलोमो वैनजेटी का अनुसरण करता हूं, जिनकी हत्या मजदूर नेताओं ने बिजली की कुर्सी से की थी. 

'लालच की वजह से मानव प्रजाति खत्म करने जा रहे हैं ट्रंप'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे लिखा, "आप लालच के कारण मानव प्रजाति को खत्म करने जा रहे हैं. शायद एक दिन आप व्हिस्की के एक गिलास के साथ खुलकर बात कर सकते थे,लेकिन यह मुश्किल है क्योंकि आप मुझे एक निम्न जाति मानते हैं और मैं ऐसा नहीं हूं, न ही कोई कोलंबियाई है. मैं बहुत जिद्दी हूं."

उन्होंने आगे लिखा, "आप अपनी आर्थिक ताकत और अपने अहंकार के साथ तख्तापलट करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन मैं अपने कानून में मरूंगा. मैंने यातना का विरोध किया और मैं आपका विरोध करता हूं. मैं कोलंबिया के बगल में दास व्यापारी नहीं चाहता. हमारे पास पहले से ही बहुत से थे और हमने खुद को मुक्त कर लिया."
 
'मैं अपने लोगों में जीवित रहूंगा'

पेट्रो ने कोलंबिया को दुनिया का दिल कहते हुए कहा, "ट्रंप इसे नहीं समझते हैं. आप मुझे मार देंगे, लेकिन मैं अपने लोगों में जीवित रहूंगा. हम हवाओं, पहाड़ों, कैरेबियन सागर और स्वतंत्रता की चाहत वाले लोग हैं.' 

अमेरिका ने कोलंबिया पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश रोका

कोलंबिया ने अमेरिका से निर्वासित अवैध प्रवासियों की उड़ानों को प्रवेश की अनुमति देने समेत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सभी शर्तें स्वीकार कर ली हैं जिसके बाद अमेरिका ने उस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों एवं शुल्क संबंधी आदेश का क्रियान्वयन रोक दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget